Saudi: सऊदी की सरकार ने ईद अल फितर के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है. सोमवार, 8 अप्रैल से ईद अल फितर के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों (Public and private sector) के कर्मचारियों के लिए चार दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।
मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने छुट्टी की पुष्टि की, श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक लम्बी छुट्टी का आनंद ले पाएंगे.
6 दिन की लम्बी छुट्टियाँ
शनिवार को, अधिकारियों ने घोषणा की कि अधिकांश कर्मचारियों को सोमवार, 8 अप्रैल (रमजान 29, 1445) से चार दिन की छुट्टी मिलेगी। चूंकि शुक्रवार और शनिवार राज्य में आधिकारिक सप्ताहांत के दिन हैं, इसलिए सऊदी निवासी लगातार छह दिनों की छुट्टी का आनंद लेंगे। वहीँ 14 अप्रैल (रविवार) को कर्मचारी वापस से काम पर लौट आएंगे।
Also Read: Saudi में अवैध संबंध बनाए या रखे समलैंगिक रिश्ते तो मिलेंगी ये खौफनाक सजा, सुन कांप जाएगी रूह
11 मार्च को शुरू हुआ रमज़ान
ईद अल फितर रमज़ान के समापन का प्रतीक है, रमज़ान का पाक महीना जो 11 मार्च को शुरू हुआ था। रमज़ान के दौरान, दुनिया भर में मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं।
इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान नौवें महीने में आता है, जिसमें साल में 354 या 355 दिन होते हैं। तदनुसार, चंद्रमा के दर्शन के आधार पर, रमज़ान 29 या 30 दिनों का हो सकता है। ईद अल फितर रमज़ान के बाद आने वाले महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है।
Also Read: Saudi Bank: सऊदी अरब में कितने घंटे खुले रहेगा बैंक