Saudi Domestic Worker : सऊदी में अब कोई भी महिला यूँ ही अब काम नहीं कर पायेगी। क्यूंकि सऊदी में कर्मचारियों के काम के लिए एक उम्र की सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित सीमा से कम उम्र का होने पर कामगार को नौकरी नहीं मिलेगी। Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा मान्यता प्राप्त Musaned platform ने घरेलू कर्मचारियों को एंप्लॉयमेंट वीजा जारी करने को लेकर उम्र सीमा की लिमिट होने की जानकारी दी है। सऊदी में अगर कोई कामगार एंप्लॉयमेंट वीजा लेना चाहता है तो उसे अपनी उम्र का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक निश्चित उम्र के बाद ही एंप्लॉयमेंट वीजा दिया जाता है। Musaned platform ने इस बात की जानकारी दी है कि बैचलर या सिंगल महिला की उम्र 24 साल होनी चाहिए तभी उसे वीजा दिया जा सकेगा। कामगारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर वह इस नियम का पालन नहीं करेंगे तो उनका एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वीजा का स्टेटस Musaned platform के जरिए देख सकते हैं .
Also Read – Saudi Drugs : सऊदी अधिकारियों ने 55.2 किलोग्राम कोकीन किया जब्त , 11 गिरफ्तार