Saudi Arab: सऊदी अरब में सरकार वीज़ा नीलाम करती है और जो कंपनी सबसे ज़्यादा पैसा देती है, उसे बड़ी संख्या में वीज़ा दिए जाते हैं.फिर यही कंपनियां भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, थाईलैंड या फ़िलीपींस जैसे देशों से अकसर एजेंटों के ज़रिए नौकरी पर लोगों को रखती हैं. इनमें से कोई दूध पहुंचाता है, कोई अस्पतालों में सफ़ाई करता है, कोई कूड़ा उठाता है, कोई बढ़ई है, कोई प्लंबर और कोई नाई. इन लोगों के भेजे पैसे से न सिर्फ़ उनका परिवार चलता है, उनके देश का खज़ाना भी भरता है. सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय भारत को हर साल अरबों डॉलर की रक़म भेजते हैं.
अक्सर आपने देखा होगा की विदेश में मजदुर जाते है और वहां जाकर फंस जाते है। तो चलिए अब आपको हम 5 कारण बताते है जिसकी वजह से मजदुर सऊदी अरब में काम करने के लिए जाते है और वहां पर जाकर फंस जाते है।
पहला कारण
Also Read ; Saudi Murder : सऊदी अरब में कर्मचारी ने की भारतीय की हत्या
पहला है गलत वीसा। आपको बता दे की सऊदी में अगर आप काम करने चाहते है तो आपको पहले वर्क परमिट लेना होगा साथ ही वर्क वीसा भी आपको बनवाना पड़ेगा ऐसे में अधिकतर इंसान जो करता है वो है की काम करने के लिए व्यक्ति सऊदी अरब टूरिस्ट वीसा या उमराह वीसा पर चला जाता है। बता दे की ऐसी स्थिति में आप वहां काम नहीं कर सकते। आपको वीसा ख़त्म होने के बाद अपना देश लौटना होगा। कामगार वीसा एक्सपायरी के बाद भी वही रहता है और काम करता है जिसके बाद नियम उल्लंघन की वजह से हिरासत में ले लिया जाता है। ऐसे में मजदुर वहां फंस जाते है।
दूसरा कारण
दूसरा कारण है दलाल। दलाल मजदूरों के फंसने में एक बहुत बड़ा कारण है। आपको बता दे की दलाल कामगारों से पैसे ऐंठकर गलत वीसा पर उन्हें सऊदी भेज देता है। इतना ही नहीं कभी कभी दलाल कहता है की वहां उन्हें अच्छा काम और अच्छा सैलेरी मिलेगा लेकिन वहां जाने के बाद भेड़ बकरी चराना पड़ता है और जब वो घर लौटना चाहते है तो नहीं लौट पाते है क्यूंकि उनका वीसा और पासपोर्ट नियोक्ता रखा हुआ रहता है। वही दलाल वापस लाने के लिए भी बहुत पैसे की डिमांड करता है। क्यूंकि मजदुर financialy कमजोर होता है इसी वजह से उसे मजबूरन काम करना पड़ता है।
Also Read ; Saudi Indian: 3 भारतीय, एक स्कूल ,एक क्लास और एक ही दिन तीनो की मौत
तीसरा कारण
तीसरा है जानकारी का आभाव। देखिये सऊदी एक मुस्लिम कंट्री है उसके नियम अलग है। वही ये नियम भारत से तो बिलकुल अलग होते है। बता दे सऊदी में सार्वजानिक जगह पर revealing ड्रेस allowed नहीं है। किसी को अपशब्द कहने पर आपको जेल हो सकती है। सऊदी में सार्वजनिक जगह पर आप चिल्ला नहीं सकते है। साथ ही काम के जगह पर भी नियम कंपनी के अपने होते है ऐसे में जो प्रवासी होते है उसे इसकी जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से वो वहां जाकर फंस जाते है।
चौथा कारण
चौथा है क्राइम। अगर कोई प्रवासी श्रमिक किसी भी कारण से अगर कोई क्राइम कर बैठता है। चाहे वो गलती से भी क्यों ना हो तो उसे सजा मिलती है। जिसकी वजह से उसे कई सैलून तक जेल में रहना पड़ता है। जिसकी वजह से श्रमिक अपने देश वापस नहीं लौट पाता है।
Also Read – Saudi Flight : फ्लाइनास ने 6 नए Destination के लिए लॉन्च की उड़ाने
पांचवा कारण
पांचवा है यात्रा प्रतिबन्ध। कोई श्रमिक काम पर नहीं जाता है या नियोक्ता से झगड़ा करता है या किन्हीं करने से उसे भगोड़ा करार दे दिया जाता है तो ऐसे में श्रमिक पर यात्रा प्रतिबन्ध लग जाता है। तो ऐसे में मजदुर वहां फंस सकता है।