Saudi – एयर कनाडा की फ्लाइट में एक यात्री बेहोश हो गया। जिस फ्लाइट में यात्री बेहोश हुआ उसी फ्लाइट में सऊदी का एक डॉक्टर भी था जिसने आदमी को बेहोश होता देख उसकी मदद की और तुरंत इलाज़ कर उसकी जान भी बचाई। जिसके बाद हर ओर सऊदी डॉक्टर के ही चर्चे है। सभी उन्हें हीरो बुला रहे है। आपको बता दे की डॉक्टर का नाम डॉ. अवराद मोहम्मद नसरल्लाह है। उन्होंने एक मिडिया के साथ साक्षात्कार में कहा की जिस फ्लाइट से वो सफर कर रहे थे उसमें एक यात्री बेहोश हो गया जिसके इसके बाद फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स ने अनाउंस किया कि अगर कोई डॉक्टर इस विमान में सफर कर रहे हैं तो यात्री की जान बचाने के लिए आगे आएं जिसके बाद मैं खुद स्वेच्छा से आगे बढ़ा और मैंने मदद की।
डॉक्टर ने यात्री को बचाई जान
Also Read – Saudi : चार दिन से भूखे बिना नहाय , कचरे में मिला भारतीय
डॉक्टर ने बताया की बेहोश हुए यात्री का रक्तचाप में अत्यधिक गिरा गया था , जिससे वह बेहोश हो गया। डॉक्टर उसे आवश्यक उपचार प्रदान करने में सक्षम थे और याति की इलाज़ की जिसके बाद वह धीरे-धीरे होश में आने लगा। डॉक्टर ने आगे बताया की “चालक दल आभारी था, और उन्होंने मेरी मदद का स्वागत किया। उड़ान के अंत में, रोगी और चालक दल के सभी सदस्यों ने मुझे धन्यवाद दिया, और मुझे बाद में एयर कनाडा से धन्यवाद मिला,”।
हलाकि यह घटना डॉक्टर नसरल्लाह के लिए पहली नहीं थी, इसे पहले भी वो इस तरके की मदद की पेशकस कर चूके है। महीनों पहले एक जर्मन एयरलाइन की उड़ान में एक युवक की जान बचाने में डॉक्टर ने मदद की थी। उस समय, एक 19 वर्षीय अक्षमता वाले लड़के ने उड़ान में सांस लेना बंद कर दिया था और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने से पहले नसरल्लाह ने उसका प्राथमिक उपचार किया था। डॉक्टर ने बतया की बीमार बच्चे के पिता को खुश देखना एक खूबसूरत पल था कि उनका बेटा जीवित था।”
पहले सामने भी आया मामला
Also Read – Saudi Arab : रखने है घरेलु कामगार तो चुकाने पड़ेंगे इतने रियाल
विस्तारा दिल्ली दोहा विमान में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई. यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था और उसने क्रू-मेंबर्स से मदद मांगी थी. इसके बाद फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स ने अनाउंस किया कि अगर कोई डॉक्टर इस विमान में सफर कर रहे हैं तो यात्री की जान बचाने के लिए आगे आएं.डॉ. नदीम जिलानी उसे विमान में सफर कर रहे थे. उन्होंने जैसे ही यह सुना तुरंत क्रू मेंबर्स के पास पहुंचे. डॉ. जिलानी की इस मदद के लिए क्रू-मेंबर्स ने उन्हें धन्यवाद दिया. डॉक्टर के सम्मान के लिए उन्हें पहले बिजनेस क्लास में शिफ्ट किया और फ्लाइट लैंड करने के बाद जब वो उतरे तो क्रू-मेंबर्स ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई.