Saudi – Saudi में अधिकारियों के द्वारा हज यात्रियों को सभी तरह की सेवाएं दी जाने वाली हैं। इसकी तैयारी जोरो शोरो से की जा रही है। Governor of Medina, Prince Faisal bin Salman खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं और हज यात्रियों को उत्तम सुविधाएं देने की हर संभव कोशिश में हैं। दरअसल कोरोना के बाद यह पहेली बार है की सारी पावंदी हटा दी गई है। लोगों को आवागमन की छूट दे दी गई है। ऐसी स्थिति में इतना तो तय है कि यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहने वाली है। इसलिए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा। Prince Faisal bin Salman मीटिंग के दौरान जन सुनिश्चित कर रहे हैं हज यात्रियों को उत्तम सुविधाएं दी जाएंगी।
विदेश यात्रा कार्ड खरीदने की सुविधा उपलब्ध
Also Read – Saudi Arab में नशीली दबाइया की तस्करी करते पकड़ाय 8 लोग
हज यात्रियों के रहने से लेकर यात्रा तक की सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान हज यात्रियों को रहने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा। यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने वाली है ऐसी स्थिति में इसे कंट्रोल करने के लिए भी नियमों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दे की इस साल से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आजमीने-हज को विदेशी मुद्रा (सऊदी रियाल) देने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। हज यात्रा 2023 पर जाने वाले आजमीने-हज को सऊदी रियाल खरीदने/व्यवस्था करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े। इसलिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आजमीने-हज को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सऊदी रियाल खरीदने तथा विदेश यात्रा कार्ड खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
750 सऊदी रियाल मिलेंगे
Also Read – Saudi ने नये VISA को दे दि मंज़ूरी, इनलोगों को होगा फ़ायद
उक्त जानकारी देते हुए जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केन्द्र प्रभारी हाजी नूर मौहम्मद कुरैशी ने बताया कि एसबीआई हज प्रशिक्षण शिविरों में/ ऐमीग्रेशन प्वाइन्ट पर सऊदी रियाल तथा विदेश यात्रा कार्ड का वितरण करेगा। ऐसे आजमीने हज जो अपने साथ कैश नही ले जाना चाहते, वो विदेश यात्रा कार्ड अपने साथ ले जा सकेंगे, जिसमें कम से कम 750 सऊदी रियाल होंगे। जिसका इस्तेमाल दैनिक खर्चा व खरीददारी करने में किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा पर 50 हजार से ज्यादा मूल्य की विदेशी मुद्रा (सऊदी रियाल) खरीदने के लिए पैनकार्ड का उल्लेख करना अनिवार्य है। ऐसे आजमीने-हज जिनके पास पैनकार्ड नहीं है, वह तत्काल एनएसडीएल के माध्यम से जारी किए गए पैनकार्ड प्राप्त करें।