Saudi – दरअसल Saudi में मुस्लिम समुदाय उमरा और हज करने मक्का मदीना होता है। उमराह कम अवधि का हटा है ऐसे में सऊदी सरकार उमरा करने के लिए लोगों को उमराह वीसा प्रदान करती है जिसके तहत उमरा जायरीन सऊदी में रहकर उमराह कर सकते है यह पहले महज 30 दिन ही जायरीनों को सऊदी में रहने की अवधि प्रदान करता था लेकिन अब इससे बढ़ाकर 90 दिन कर दिया गया है। सऊदी में उमराह के लिए तीर्थयात्रियों के पास उमराह वीजा होना आवश्यक है। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि इस वीजा की वैधता 90 दिनों की होती है। इसकी वैधता समाप्त होने के पहले यात्रियों को लौटना अनिवार्य है। हज और उमराह मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि उमराह वीजा पर सऊदी आने वाले लोग 90 दिनों के लिए सऊदी में रह सकते हैं।
नुसुक ऐप से करना होगा रजिस्ट्रेशन
Also Read – आज शुक्रवार UAE में मनाया जा रहा है ईद अल फ़ित्र, देखिये ईदगाह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें !
आपको बता दे की रमजान Saudi अरब सरकार ने रमजान महीने में उमराह को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी जिसमें नए दिशानिर्देश के तहत रमजान के दौरान जायरीन सिर्फ एक बार ही उमराह कर सकते थे। इसके अलावा सरकार ने उमराह के लिए तय समय सीमा के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा था कि सभी हाजी उमराह के लिए नुसुक ऐप से जरूर परमिट जारी करवाएं. हज और उमराह मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश में कहा था कि रमजान के महीने में कोई भी जायरीन सिर्फ एक ही बार उमराह कर सकते हैं. Saudi अरब सरकार ने कहा कि रमजान में दो बार उमराह करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. आपको बता दे सऊदी सरकार ने रमजान ख़तम होने के बाद भी इस निर्देश को प्रभाव में ही रखा है। यानी की आपको उमरा पर जाने के लिए नुसुक आप से परमिट लेनी होगी।
Also Read – Saudi ने 7 देशों की वीसा में किया बदलाव
वैध परमिट से जाय उमरा
अगर आप उमराह पर जा रहे हैं तो इस बात को निश्चित करें कि आपके पास वैध परमिट हो। अगर किसी यात्री के पास वैध परमिट नहीं पाया जाता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा दंड भी दिया जा सकता है। उमराह के लिए जाने वाले लोगों को सारे नियमों का पालन करना होगा। उमराह स्वैच्छिक और सुन्नत है जबकि हज शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत मुसलमानों पर फर्ज है. हज इस्लाम के पांच सतूनों में से एक है. जिंदगी में एक बार उन्हें मक्का-मदीना जाकर हज करना जरूरी होता है. हज इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने की 8-13 तारीख के बीच किया जाता है जबकि उमराह के लिए समय की बाध्यता नहीं है. कभी भी मक्का में जाकर किया जा सकता है.