Saudi – Saudi में Jawazat की तरफ से घरेलू कामगारों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी दी गई है कि घरेलू कामगार पूरी तरह से उनकी नियुक्ति कर रहे एजेंसियों की जिम्मेदारी हैं। अगर कोई घरेलू कामगार काम करने के लिए सऊदी में आता है तो उसे एजेंसी के द्वारा रिसीव करना अनिवार्य है। इसके बाद एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होता है कि घरेलू कामगारों को जो काम दिया गया है वह सही से हो रहा है और वह भाग कर कहीं भी अवैध काम न करें। जागरूकता अभियान के द्वारा Saudi Jawazat ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें घरेलू कामगारों का ख्याल रखना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें सजा दी जाएगी।
जागरूकता अभियान में Saudi Jawazat ने कहा
Also Read – Saudi अरब ने किया हज यात्रियों को सावधान
अपने जागरूकता अभियान में Saudi Jawazat ने कहा है कि अगर कोई प्रवासी कामगार अपने नियोक्ता को छोड़कर अपने फायदे के लिए काम करता है तो उसे सजा दी जाएगी। सेल्फ इंप्लॉयड कामगारों पर 50,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 6 महीने तक की जेल की सजा भी दी जा सकती है। उन्हें देश निकाला की भी सजा दी जाएगी। रेसीडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन मामले में तुरंत ही अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी गई है। मक्का और रियाद में 911 पर शिकायत कर सकते हैं। वहीं सऊदी के बाकी इलाकों में 999 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दे सऊदी में कामगारों की रक्षा के लिए लेबर लॉ है। इसी के तहत कामगारों से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसमें दिए गए नियमों का पालन कामगार और नियोक्ता दोनों को करना होता है।
लेबर समेत रेजिडेंस लॉ का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
Also Read – Saudi में कमाने गए पति से हुआ झगड़ा तो 3 महीने की बच्ची छोड़ की आत्महत्या
आपको बता दे की सऊदी में लेबर समेत रेजिडेंस लॉ का उल्लंघन करने वाले लोगों की की जा रही थी। इस जांच के दौरान करीब 17000 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया । अधिकारियों के द्वारा बताया गया था कि यह सारी गिरफ्तारी 1 सप्ताह के अंदर की गई है। एक सप्ताह के अंदर residency, labor laws और border security regulations के 16,982 violators को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच इन आरोपियों को पकड़ा गया । रेजिडेंस सिस्टम के 9,500 violators को गिरफ्तार किया गया है, border security rules के 5,020 और लेबर लॉ के 2,462 violators को गिरफ्तार किया गया । वहीं बोर्ड पार करने की कोशिश कर रहे 1,613 लोगों को गिरफ्तार किया गया।