Saudi Arab की ये 5 जगह ,जहां नहीं घूमे तो होगा मलाल

Saudi Arab – Saudi अरब दुनिया के उन देशों में है, जहाँ पर्यटन तेज़ी से फैल रहा है। पुराने गाँवों का दिलचस्प इतिहास आपको जितना आश्चर्यचकित करता हैै, वहीं नए शहरों की तकनीक देखकर आप भी हैरान हो जाएँगे। हम आपको बताएँगे सऊदी की उन जगहों से, जहाँ पर आपको परिवार के साथ ज़रूर जाना चाहिए। यहाँ न केवल आपके देखने के लिए नई जगहें मिलेंगी, बल्कि आपका एक्सपीरियंस काफी अनोखा होगा।

तो सबसे पहला है फ़ाकीह एक्वेरियम

Saudi अरब भले ही पूरी दुनिया में अपने शानदार रेगिस्तानों के लिए मशहूर हो, लेकिन यहाँ के फ़ाकीह एक्वेरियम को देखने के बाद आप इसके दीवाने बन जाएँगे। बच्चे हों या फिर घूमने के लिए आए हुए प्रेमी जोड़े, दोनों को ही यह दुनिया ख़ूब पसन्द आने वाली है। पानी के इस एक्वेरियम में घूमते हुए आपका समय इतना यादगार होगा कि आप इसे भुलाए नहीं भूल पाएँगे। यहां की एक्वेरियम में आपको ऐसा एहसास होगा की आप सीधे समुन्द्र के निचे पहुँच गए है साथ ही यहां आपको हर प्रकार की मछली ,डॉल्फिंस ,कछुआ इत्यादि समुंद्री जिव दिख जायेंगे। फ़ाकीह एक्वेरियम सऊदी अरब के जेद्दाह में है।

किंगडम सेन्टर

Also Read –  क्या Saudi में कामगारों की होती है चाबुक से पिटाई ?

सऊदी अरब के रियाध शहर का किंगडम सेन्टर यहाँ की सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है। किंगडम सेन्टर न केवल बच्चों या युवाओं के लिए बल्कि बड़ों को भी ख़ूब पसन्द आने वाला है। यहाँ पर 99वें तल पर स्थित 65 मी0 लम्बे स्काई स्क्रैपर पर आप पूरे शहर के सबसे सुन्दर नज़ारों का आनन्द ले सकते हैं। इसके साथ ही आप यहाँ के लज़ीज़ खाने का स्वाद चख सकते है।

उमलुज, सऊदी अरब का मालदीव

आपने मालदीव्स का नाम तो सुना ही होगा वकेशंस बिताने के लिए मालदीव काफी पॉपुलर है। मालदीव पूरी दुनिया में अपने शानदार समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है। पानी के नज़दीक प्यार भरा समय बिताने के लिए लोग मालदीव का चुनाव करते हैं। लेकिन सऊदी अरब का उमलुज भी किसी मायने में मालदीव से कम नहींं है। आप जब इसकी तस्वीरें देखेंगे, तो आपको इसका अन्दाज़ा हो जाएगा। यहाँ पर साफ़ सुथरे नीले पानी वाले बीच, स्कूबा डाइविंग करने के लिए देखने लायक समुद्री विविधता है।

अल शलाल थीम पार्क

Also Read –  Saudi में अच्छी नौकरी चाहते है तो यहां जाकर करें अप्लाई

सऊदी अरब में मौज मस्ती करने के लिए जो सबसे शानदार और रोमांचक जगहें हैं, उनमें से अल शलाल थीम पार्क अपने आप में ही अद्भुत जगह है। यहाँ पर बिताए रोमांचक पलों को आप जितना जिएँगे, उतना ही आपके दोस्त इंस्टाग्राम पर एंजॉय करेंगे। बच्चों के खेलने के लिए रोलर कोस्टर, अमेज़न राइड और आइस स्केटिंग का मज़ा ले सकते हैं। बच्चों के साथ इन खेलों का मज़ा आप ख़ुद भी ले सकते हैं।

रियाध का चिड़ियाघर

जो सऊदी की राजधानी रियाद, यहाँ के सबसे ख़ास शहरों में शुमार है। राजधानी होने के साथ इसकी प्रसिद्धि का दूसरा कारण है यहाँ पर पर्यटन के लिहाज़ से ढेर सारी चीज़ों की उपलब्धता। लगभग 55 एकड़ में फैले रियाध के चिड़ियाघर का नज़ारा भी इस शहर की सुंदरता को और निखारता है। यहाँ पर आपको 1500 जीव जन्तुओं की 40 से अधिक प्रजातियाँ मिल जाएँगी, जिनमें कंगारू, जिराफ़, सील, हाथी और बाघ प्रमुख हैं। इसके साथ ही लम्बे समय तक घूमने के लिए आपके खाने पीने की भी ख़ूब व्यवस्था है। यह हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

 

 

Leave a Comment