Ramzan Saudi: सऊदी अरब प्रशासन ने रमजान 2024 को लेकर बड़ा कदम उठाया है। यहां रमजानों में 11 मार्च से 9 अप्रैल तक देश की सभी मस्जिदों में इफ्तार करने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मस्जिदों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है। देखिये रमजान में 5 चीज़ो पर रोक लगाया गया है।
किन चीजों पर लगा आरोप
Also Read – Saudi Arab Iqama: क्या इकामा Expire होने पर प्रवासी होगा गिरफ्तार ?
1 . सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिन इफ्तार या अन्य किसी आयोजन के लिए कोई दान एकत्रित न करें।
2 . मस्जिदों में इफ्तार के लिए कोई अस्थायी टेंट नहीं लगाया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है।
Also Read – Saudi Indian Trapped: परिवार के साथ उमराह करने गया था भारतीय , पुलिस ने पकड़ा
3 . पाक महीने में मस्जिदों में नमाज या अन्य किसी कार्यक्रम के वीडियो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड न किए जाएं। जानकारी के अनुसार जारी आदेशों में रमजान के दौरान मस्जिदों में किसी भी तरह का कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
4 . मस्जिदों में अस्थायी कमरे नहीं बनाए जाएंगे, अगर कहीं खाने या किसी अन्य कारण से गंदगी होती है तो इमाम तुरंत उसे साफ करवाना सुनिश्चित करें।
5 . रमज़ान में इमाम के द्वारा किसी भी प्रकार का फण्ड इक्कठा नहीं किया जायेगा।