Couple Meet : प्यार लोगों से क्या कुछ नहीं करवा देता, एक दूसरे के लिए लोग बाकियों से लड़ जाते हैं. कहा जाता है की दिल में जब प्यार और जज्बात एक साथ पनप जाए तो फिर दुनिया की कोई भी ताकत या सरहद उस प्यार को मिलने से नहीं रोक सकती। ऐसा ही एक मामला बिहार मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देखने को मिला है जहाँ जुड़वा बच्चों की मां के प्यार में पागल एक युवक सऊदी अरब से भारत पहुंच गया। लेकिन बिहार में आने के बाद वह पकड़ा गया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, सोमवार रात दो बजे रेल पुलिस ने जंक्शन पर बैठे पुरुष और महिला को पकड़ा. दोनों अकेले प्लेटफार्म के आखिरी छोड़ पर संदिग्ध हालत में बैठे थे. इतनी रात में दोनों को अकेला देख पुलिस पूछताछ करने पहुंची थी. ऐसे में दोनों घबराकर इधर-उधर भागने लगे. जिसके बाद स्त्री पुलिस की सहायता से दोनों को पकड़ा और उन्हें थाने ले गई.
पूछताछ के दौरान पुरुष के पास से पासपोर्ट मिला. पासपोर्ट में सऊदी के एक शहर से मुंबई आने का एक टिकट मिला. वहीं, लड़की के पास से कुछ नहीं मिला. इसके बाद दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई. जांच के दौरान युवक के पास से पासपोर्ट भी मिला। जिसमे सऊदी के एक शहर से मुंबई तक आने का टिकट भी था। लेकिन, लड़की के पास से कुछ नहीं मिला, इसके बाद दोनो से अलग अलग पूछताछ की जाती है। जिसके बाद मामला खुल गया। मामले में रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया की संदिग्ध अवस्था में दोनो को पकड़ा गया था। महिला यूपी की रहने वाली थी। किसी पक्ष ने शिकायत नही की है। दोनो के परिजन को बुलाया गया था। जहाँ से दोनो अपने अपने परिजन के साथ निकल गए।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया की वह मुजफ्फरपुर के ही गायघाट इलाके का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। वह बीते तीन साल से सऊदी में रहकर सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के वक्त एक लाइव होने वाली ऑनलाइन एप के बारे में जानकारी मिली। उसी एप पर महिला से जान पहचान हुई। वह लाइव आती थी। उसे देखने के लिए वह ऑनलाइन एप पर महीने का 5 हजार तक रिचार्ज कराता था। उसका काम का समय भी पूरा करीब करीब हो चुका था। इसी बीच उसने महिला से मिलने को कहा, और बोला की वह भारत आ रहा है। उससे मिलने के लिए लड़की भी मुंबई पहुंच गयी। जहाँ से दोनो बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे।
- वही, महिला ने पुलिस को बताया की वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। और 3-3 साल के दो बच्चे है। पति कोई काम नही करते है। वह ऑनलाइन एप इस्तेमाल करती थी। जहाँ से उसे महीने के 15 से 20 हजार रुपए आते थे। उसी से वह घर का खर्च चलाती थी। इसी बीच युवक से जान पहचान हुई। दोनो मिलना भी चाहते थे। इसलिए मुंबई मिलने पहुंचे। वहां से वह युवक के साथ मुजफ्फरपुर बिहार पहुंची। जहाँ रेल पुलिस ने दोनों पकड़ लिया। मगर बाद में घंटों बातचीत होने के बाद दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया और दोनों को उनके साथ सही सलामत घर भेज दिया।