Flight Emergency Landing: अभी-अभी पटना से बड़ी खबर सामने आयी है।बुधवार को पटना में जमीन से आसमान तक कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जब पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।बताया जा रहा फ्लाइट को तकनीकी ख़रीबी के चलते फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट सुरक्षित तरीक़े से वापस एयरपोर्ट पर उतर गया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है।
Also Read- Plane Crash: भयानक हादसा! 379 यात्रियों से भरा टकराया दो विमान, लह्लाहके उठा आग, मचा हड़कंप
विमान में हुई टेक्निकल प्रॉब्लम
यह इंडिगाे फ्लाइट 2074 पटना से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट उड़ान भर चुका था तभी पता चला की फ्लाइट में कोई टेक्निकल प्रॉब्लम हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी पायलट को हुई, उसने तुरंत इसके बारे ATC को बताया। जिसके तुरंत बाद फ्लाइट को वापस से रनवे पर उतारा गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया की, ये लैंडिंग पूरी तरह से सेफ रही। फ्लाइट में सवार सभी पैसेंजर्स सुरक्षित हैं। ख़राबी के बारे में सुनते ही विमान में सवार सभी यात्री घबरा गये थे, लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की साँस ली।
Also Read: UAE Flight Emergency Landing: 27 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, कराची में करानी पड़ी दुबई की Flight
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई
पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर अंचल प्रकाश कहा की, कि पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो 2074 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट ने दोपहर 12:58 बजे पटना से प्रस्थान किया था, जिसके बाद तकनीकी समस्या के कारण पायलट ने पटना लौटने का अनुरोध किया। इसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए विमान सुरक्षित वापस पटना उतार लिया गया। तकनीकी समस्या को ठीक करवाया जा रहा है। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।इस फ्लाइट में 187 यात्री सवार थे।