skip to content

Viral : फ्लाइट के टॉयलेट में Sex करते दिखा कपल

Priya Jha
2 Min Read

Viral : ब्रिटेन के ल्यूटन से इबीजा जा रही ईजी जेट की उड़ान के दौरान दो यात्री टॉयलेट में सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हो गए। एक्स पर जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर वायरल हुआ चौंकाने वाला फुटेज 8 सितंबर को लिया गया था और इसमें एक फ्लाइट अटेंडेंट को टॉयलेट का दरवाजा खोलते हुए दिखाया गया है, जहां एक जोड़ा ऐसा करते हुए पकड़ा गया था। इस क्लिप में क्रू मेंबर टॉयलेट के दरवाजे के बाहर घबराया हुआ खड़ा दिखाई दे रहा है क्योंकि यात्री बेसब्री से उसके दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे थे।

कपल आपत्तिजनक हालत में दिखा

Also Read –  UAE Banned : UAE में 1 अक्टूबर नहीं चलेगा भारी वाहन , लगेगा प्रतिबन्ध

जैसे ही अटेंडेंट ने टॉयलेट दरवाजा खोला तो एक कपल आपत्तिजनक हालत में नजर आया। व्यक्ति ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया और जहाज में बैठे बाकी यात्री हैरत से चिल्लाने लगे। एक महिला को ‘हे भगवान’ चिल्लाते हुए सुना गया, उसने अपनी सहेली से पूछा कि क्या उसने जो कुछ हुआ उसे कैमरे में कैद किया है।

शर्मिंदा नजर आय यात्री

Also Read – UAE Weather: देश के कुछ क्षेत्रों में छाई रहेगीं धुंध, तो कहीं होगी भारी गर्मी, जाने आज के मौसम का हाल

इस बीच केबिन क्रू और कुछ यात्री भी शर्मिंदा नजर आय। कुछ यात्रियों ने अपने हाथों से चेहरे को ढक लिया। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे कैसे प्रतिक्रिया दें। इंडिपेंडेंट के अनुसार, विमान के इबीजा में उतरने के बाद पुलिस ने इस कपल को विमान से उतार दिया। ईजीजेट ने पुष्टि की कि यह घटना उसकी एक उड़ान में हुई थी और पुलिस को भी सूचित किया गया था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि 8 सितंबर को ल्यूटन से इबीजा जाने वाली इस उड़ान में सवार दो यात्रियों को उनके बर्ताव के कारण पुलिस हिरासत में लिया गया।

 

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .