Visa Free Entry: भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब भारतीय बिना वीजा के इस देश में भी जा सकते हैं। अब भारत से थाईलैंड जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होगी। मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हर साल भारत से लाखों लोग थाईलैंड घूमने जाते हैं। पीक सीजन में अधिक टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए थाइलैंड ने वीजा की प्रक्रिया को फिलहाल खत्म कर दिया है। अब बिना वीजा वाली इस सुविधा का लाभ भारतीय मई 2024 तक मिलेगा।
ताइवान के ट्रैवलर्स को भी मिलेगा लाभ
समाचार एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) की एक रिपोर्ट के अनुसार, थाइलैंड जाने के लिए अब भारतीय टूरिस्ट को वीज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। थाइलैंड सरकार द्वारा भारत के अलावा ताइवान के यात्रियों के लिए इसका लाभ मिलेगा।
भारतीयों को अब अगले 6 महीने तक थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी. थाई टूरिज्म के अनुसार, 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रुक भी सकते हैं. भारत से पहले थाईलैंड ने सितंबर महीने में चीन के लिए ये सुविधा दी थी.
Also Read: Gold Rate Today: खुशखबरी! करवाचौथ से पहले सोना हुआ बहुत सस्ता, अब इतने कम में मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड
श्रीलंका ने भी दी थी छूट
इससे पहले श्रीलंका ने भी 31 मार्च 2024 तक भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री इंट्री देने की घोषणा की थी। हालांकि श्रीलंका ने भारत के अलावा चीन, रूस समेत 7 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री इंट्री का ऐलान किया था।
Also Read: Rules Changing from November: 1 नवंबर से बदल जाएँगे ये बड़े नियम, आपके जेब पर पड़ेगा सीधा असर
थाइलैंड में धूमने ये जगहें हैं बेस्ट
भारत से हर साल बहुत सारे लोग थाइलैंड घूमने जाते हैं। खासतौर पर यूथ के लिए यह फेवरिट डेस्टिनेशन में से एक है। सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों की बात करें तो बैंकॉक, फुकेट, चियांग मे, फीफी आइलैंड, पटाया, कराबी, हुआ हीन, कोह ताओ जैसे शहर पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
Also Read: यह Bank दे रहा 1000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका, बस करना होगा ये आसान काम
अभी तक क्या है वीजा फीस?
बात करें वीजा फीस की तो अभी तक भारत से जाने वाले यात्रियों को 2 दिन के थाइलैंड वीजा के लिए 2000 भाट (करीब 57 डॉलर) चुकाने होते हैं।