देश भर में EYE Flue तेजी से फैल रहा है। इसका कहर लगातार जारी है। इस फ्लू ने लोगों के नाक में दम के रखा है। अब तक यह हजारों को अपना शिकार बना चुकी है। लेकिन अधिकतर लोगों को अभी तक इसके बारे में नहीं पता ही नहीं की आखिर ये EYE Flu है क्या और ये फैलता कैसे है? इसके लक्षण क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी-
क्या है EYE Flu?
EYE Flu एक प्रकार का आंखों का संक्रमण है, जिसे कंजक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है. देश में दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश में इसके कई मांमले सामने आ रहे है. आम बोल चल की भाषा में इसे आँख उठना या आंख लगना भी कहा जाता है.
आंखों में यह संक्रमण, कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा एक क्लियर लेयर होती है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करती है।
आपको बता दे इसमें आंखों के सफेद भाग में इन्फेक्शन फैल जाता है। जिससे लोगों को देखने में काफी दिक्क्त होती है। यह इन्फेक्शन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है।
आई फ्लू क्यों होता है?
मानसून में कम टेम्प्रेचर और हाई ह्यूमिडिटी की वजह से लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के कॉन्टेक्ट में आते हैं। जिसके चलते एलर्जिक रिएक्शन्स और आई इन्फेक्शन होता है जो कंजंक्टिवाइटिस और इसी प्रकर के वायरस का कारण बनते हैं।
क्या देखने से फैलता है Eye Flu
डॉक्टर के अनुसार,’ यह वायरल इन्फेक्शन है इसलिए तेजी से लोगों में फैलता है। एक भ्रम है कि जिसे आँखे आई है उसे देख लेंगे तो दूसरा शख्स भी संक्रमित हो जाएगा। ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक आई फ्लू देखने से नहीं, छूने से फैलता है। हाथ में वायरस चिपक जाता है और जब आप आंखों को छुएंगे या कीचड़ साफ करेंगे तो आई फ्लू फैल जाता है। डॉक्टर का कहना है कि इस बार देखा जा रहा है कि बच्चों में आई फ्लू ज्यादा फैल रहा है क्योंकि स्कूल में बच्चे साथ में रहते हैं, साथ में खेलते हैं।’
क्या है आई फ्लू के लक्षण (Eye Flu Symptoms)
जिस व्यक्ति में को Eye Flu होता है. उनकी आंखें लाल हो जाती है. इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है. जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता. इसके अलावा आँखों में खुजली, जलन,पलकें चिपक जाती है. इसके अलावा आँखों में दर्द रहता है.
अगर आपके में भी ये लक्षण नज़र आते हैं तो जल्दी संपर्क करें.
आई फ्लू से बचने के लिए क्या करें
– भीड़ वाली जगह न जाये क्योंकि वहां इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है.
– अपनी आंखों को न छुएं
– हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं
– हाथ मिलाने से बचे
– संक्रमित मरीज के टॉवेल, बेड और कपड़े का उपयोग न करें
– अगर आपके में इसके लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें
– पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें.
– टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें.
जिनको आई फ्लू के लक्षण, उन्हें क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
जिनको आई फ्लू के लक्षण, दिख रहें हैं उन्हें इन सावधानी को बरतनी चाहिए-
- पेशेंट को आइसोलेट रखें।
- पेशेंट द्वारा उपयोग किये जाने वाले कपड़ों को अलग रखें।
- उसे 3 से 5 दिन तक घर पर आराम करने दें.
- आंखों से छूने से बचाने के लिए चश्मा लगाए रखें.
- साफ सफाई का ध्यान रखें।