Bank Holidays : अप्रैल का महिना खत्म ही होने वाला है और इसेक बाद May 2024 की शुरु होने जा रही है. अगर आपको अगले महीने यानी की मई में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो जल्द ही निपटा लें वरना आपको पछताना पड़ सकता है. क्योंकि इस साल मई माह में 14 दिन बैंक बंद रहने वाले है. ऐसे में अगर आपको बैंक से सम्बंधित कोई काम करना है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) देखकर ही घर से बैंक जाएँ नहीं तो पता चला आप बैंक गए हैं और बैंक पर ताला लगा हुआ हो. मई में करीब दो सप्ताह के लिए बैंक बंद रहेंगे इसमें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियाँ भी शामिल हैं.
Also Read: Bank Account Balance: झंझट खत्म, बिना इंटरनेट और बैंक अकाउंट नंबर के ऐसे चेक करें बैलेंस
इन वजह से बंद रहेंगे बैंक
RBI हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों में अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियों और इनके कारणों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देता है. मई महीने के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा जारी की गई छुट्टियों के लिस्ट के अनुसार, मई में कुल 14 दिन बैंकों में छुट्टियों के चलते कामकाज नहीं होगा। मई में पड़ने वाले इन अवकाशों में 6 दिन क्षेत्रवार उत्सवों, लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय त्योहार, अक्षय तृतीय, महाराष्ट्र दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती समेत अन्य छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे.
मई 2024 में बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख | कारण | स्थान |
1 मई 2024 | महाराष्ट्र दिवस-मजदूर दिवस | बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और नागपुर |
5 मई 2024 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश |
7 मई 2024 | लोकसभा वोटिंग | अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, और रायपुर |
8 मई 2024 | रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती | कोलकाता |
10 मई 2024 | बसव जयंती/अक्षय तृतीया | बेंगलुरु |
11 मई 2024 | दूसरा शनिवार | पूरे देश |
12 मई 2024 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश |
13 मई 2024 | लोकसभा वोटिंग | श्रीनगर |
16 मई 2024 | स्टेट डे | गंगटोक |
19 मई 2024 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश |
20 मई 2024 | लोकसभा वोटिंग | बेलापुर, मुंबई |
23 मई 2024 | बुद्ध पूर्णिमा | अगरतला, आइजोल, बेलारपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर |
25 मई 2024 | चौथा शनिवार | पूरे देश |
26 मई 2024 | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे देश |
Also Read: यह Bank दे रहा 1000 रुपये का वाउचर जीतने का मौका, बस करना होगा ये आसान काम
ऑनलाइन सर्विस का उठाये लाभ
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे में बैंक हॉलिडे में भी ग्राहक आसानी से घर से ही ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसे सर्विस का फायदा ले सकते हैं. इसके अलावा यूजर क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) के जरिये भी ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे.