skip to content

Bihar News : गर्मी को लेकर मौसम विभाग का बिहार को रेड अलर्ट, कहा आने वाले समय मे 40 के पर जा सकता है तापमान

Durga Pratap
2 Min Read

Bihar News : बिहार में गर्मी का सितम, 13 जिलों में पारा 40 डिग्री से पार, लू के थपेड़ों से परेशान हुए लोग बिहार में प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। बक्सर में जहां सबसे अधिक तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण हिस्सों में तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है।

bihar news

वहीं, उत्तर बिहार में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। सोमवार को तेरह जिलों में पारा 40 डिग्री से पार जाने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राजधानी पटना के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है।

पटना समेत छह जिलों में हीट वेव रहा। इससे इन जिलों में लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल दिखा। लोग घरों में दुबके नजर आए तो लू से बचाव की कोशिशें भी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी भाग में पछुआ एवं उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

बिहार में प्रचंड गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। बक्सर में जहां सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं पटना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। गया में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री, जमुई में 41.1 डिग्री, बांका में 41.1 डिग्री और नवादा में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *