दुबई में Visitor ने लगाया साऊथ कोरिया का वीसा दिलाने के नाम पर Dh32,000 का चुना

Dubai – दुबई में एक यूरोपीय visitor को दोषी ठहराया गया और जेल भेजा गया क्यूंकि वो व्यक्ति यह दावा कर रहा रहा था की वह रियायती दरों पर दक्षिण कोरियाई वीजा प्राप्त कर सकता है, जिसको लेकर उस विजिटर ने दो लोगों से Dh32,000 ठगी भी की है। घटना के बारे में जानकारी मिली है की आरोपी ने टिकटॉक पर विज्ञापन पोस्ट किया था। जिसमें यह दावा किया कि वो दक्षिण कोरिया के लिए वर्क वीजा मिल को आसानी से कम कीमत में मुहैया करा सकता है। टिकटॉक वीडियो में हवाईअड्डे पर कई लोगों को वीजा के साथ खुशी-खुशी यात्रा करते हुए दिखाया गया है। आरोपी ने यह कहकर अपने दावे का समर्थन किया कि वह यात्रा और पर्यटन उद्योग में काम करता है।

पैसे वापस नहीं देने पर की complain

Also Read – Bihar News : बिहार को लेकर मौसम विभाग का खौफनाक अलर्ट, आने वाले दिनों मे भयंकर गर्मी का करना होगा सामना

दरअसल मामले में पहले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया के जरिए आरोपी की सेवाओं के बारे में पता चला। वह अपने दोस्त के साथ एक आरोपी से एक होटल में मिला। उन्होंने अपने पासपोर्ट और लगभग Dh32,000 की कुल राशि आरोपी को सौंप दी। पीड़ितों को यह भरोसा था की 23 वर्षीय आरोपी या तो उन्हें उनका वीजा दिलवा देगा या ऐसा करने में असमर्थ होने पर उनके पैसे वापस कर देगा। वही जब आरोपी अपने दिए गए डेट पर वीजा देने में असफल रहा वही ताल मटोल करते हुए दरी करता रहा । बार – बार टालमटोल होता देख और वीसा न मिल पाने के बाद पीड़ितों ने आरोपी से अपने पैसे वापिस मांगे। जिसके बाद आरोपी ने फिर से टालमटोल करना शुरू कर दिया जिससे मजबूरन पीड़ितों को कम्प्लेन दर्ज करवानी पड़ी।

आरोपी को किया गया देश से निर्वासित

Also Read – Bihar News : बिहार सरकार का चौकाने वाला फैसला तीन गुना हो जायेगा लगान

वही जब पुलिस ने जांच की तो उसमें कई खुलासे सामने निकल कर आए है। दरसल आरोपी टिकटॉक पर एक विशेष राष्ट्रीयता के लोगों को निशाना बनता है। दक्षिण कोरियाई वीजा प्राप्त करने की अपनी क्षमता के बारे में झूठे दावे करते हुए वीडियो पोस्ट करने की बात आरोपी ने स्वीकार की। हालांकि, उसने शिकायतकर्ताओं से पैसे लेने से की बात को सीधे तौर पर नकार दिया। वही आपको बता दे की आरोपी भी विजिट वीजा पर ही दुबई में रह था। लोक अभियोजन ने अदालत में वीडियो के सबूत पेश किए, जिसमें यह प्रूफ किया गया कि अभियुक्त यानि की आरोपी ने रियायती दरों पर कार्य वीजा प्राप्त करने का दावा किया था, और यह भी कि उसने परमिट प्राप्त करने में असमर्थ होने पर पैसे वापस करने का वादा भी किया था। ऐसे में कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी पाया और अदालत ने उसे निर्वासन के बाद दो महीने की जेल की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर Dh32,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

 

Leave a Comment