UAE Female Burj Khalifa:: दुबई में अब बनेगा फीमेल बुर्ज खलीफा जो की असल बुर्ज खलीफा से काफी हटके होगा। एम्मार एंड नून कंपनी के संस्थापक मोहम्मद अलब्बर ने दुबई में फीमेल बुर्ज खलीफा बनाने की घोषणा की है। अलब्बर ने शारजाह एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल (एसईएफ) 2024 में कहा कि दुबई क्रीक हार्बर में एक नया मॉल स्थापित किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रिक कारों को चलाया जा सकेगा। यह पहली बार होगा जब कारें किसी मॉल में प्रवेश कर सकेंगी इसलिए यह बहुत अनोखा होगा। उन्होंने बताया कि एम्मार एक ऊंचा टावर भी बनाएगा, लेकिन वो बुर्ज खलीफा से छोटा होगा। इसे मंजूरी मिल गयी है और इस पर काम भी शुरू हो गया है।
Also Read – UAE Temple: अब बस 8 दिन और फिर अबू धाबी में भी होगी आरती