UAE Emirates Flight Fight: सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यात्री को जो देखने में नशे में लग रहा था फ्लाइट में हंगामा करते हुए दिखा। EK614 फ्लाइट में ये हंगामा हुआ है जिसने 24 फरवरी को दुबई से उड़ान भरी थी। अमीरात के एक प्रवक्ता ने कहा “अमीरात इस बात की पुष्टि करता है की दुबई से इस्लामाबाद जा रही उड़ान EK614 में एक यात्री था जो नशे में था।
यात्री को केबिन क्रू द्वारा रोका गया और आगमन पर अधिकारियों को सौंप दिया गया, ”। “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और अमीरात यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि इससे कभी समझौता न किया जाए। अमीरात इस समय अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है और आगे कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।”
Also Read – सावधान! अगर UAE के किसी भी कर्मचारी ने की ये 5 गलतियां तो कंपनी बिना नोटिस दिए निकाल बाहर फेक देगी !
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे यात्री ने नशे में धुत होकर male crew member के सर पर अपने सर से वार किया। जिससे चालक दल को उसे जमीन पर गिराना पड़ा। चालक दल का एक अन्य सदस्य तुरंत मदद के लिए आया। इसके बाद, एक महिला केबिन क्रू सदस्य ने व्यक्ति को नियंत्रित करने के लिए हाथ पर zip ties बांधे ।
इस्लामाबाद में उतरने पर यात्री को व्हीलचेयर पर विमान से उतार दिया गया। वैश्विक स्तर पर एयरलाइंस Uncontroll यात्रियों की बढ़ती संख्या से जूझ रही हैं। पिछले साल जुलाई में, एयरलाइन उद्योग व्यापार समूह IATA ने कहा था कि 2022 में प्रत्येक 568 उड़ानों में से एक में एक uncontroll यात्री से जुड़ी एक घटना थी, जबकि 2021 में 835 उड़ानों में से एक में एक घटना हुई थी।
Also Read – UAE Flight: खुशखबरी! आज से भारत के इस शहर के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट, जाने डिटेल
बढ़ते जा रहे है मामले
यूएई स्थित एयरलाइन क्रू सदस्यों को अनियंत्रित यात्रियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। मई 2023 में, देश ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल 2014 (MP14) की पुष्टि की, एक ऐसा कदम जो उड़ानों में अनियंत्रित और विघटनकारी यात्री घटनाओं के खिलाफ वैश्विक कानूनी निवारक को मजबूत करता है। यह यूएई को देश में उतरने वाले अनियंत्रित और उपद्रवी यात्रियों को प्रबंधित करने का अधिकार क्षेत्र देता है, .