अरब के हर एक सेक्टर के कामगारों को छुट्टी ! सीधे 11 जुलाई को आएंगे ऑफिस

UAE में दिखा ईद अल अज़हा का चाँद

संयुक्त अरब अमीरात में बीते दिन बुधवार को ही ईद अल अज़हा का चाँद दिख गया है. यानी कि अब कन्फर्म हो चूका है कि लगभग सभी अरब देशों में बकरीद 9 जुलाई को ही मनायी जायेगी. जैसा कि बकरीद की तारीख का ऐलान हो गया ठीक वैसे ही कामगारों की छुट्टियों का भी ऐलान हो गया है.

eid al azha
eid al azha

कामगारों को इतने दिनों की छुट्टी

कामगारों को जल्द ही Eid Al Adha के मौके पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी। संयुक्त अरब अमीरात में Eid Al Adha की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कहा गया है कि federal government employees, के लिए चार दिन वीकेंड की घोषणा की गई है। Federal Authority for Government Human Resources (FAHR) ने कहा है कि Eid Al Adha की छुट्टी शुक्रवार, 8 जुलाई से लेकर सोमवार 11 जुलाई तक रहेगी।

uae office
uae office

जानिए क्या होता है ईद अल अज़हा का माईने

जानकारी के लिए बता दे कि अजहा अरबी शब्द है, जिसके मायने होते हैं कुर्बानी, बलिदान, त्याग और ईद का मतलब होता है त्योहार। इस त्योहार की पृष्ठभूमि में है अल्लाह का वह इम्तिहान जो उन्होंने हजरत इब्राहीम का लिया। हजरत इब्राहीम उनके पैगंबर थे। अल्लाह ने एक बार उनका इम्तिहान लेने के बारे में सोचा.

इस्‍लाम धर्म के प्रमुख पैगंबरों में से हजरत इब्राहिम एक थे। इन्‍हीं की वजह से कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई। माना जाता है कि अल्‍लाह ने एक बार इनके ख्‍वाब में आकर इनसे इनकी सबसे प्‍यारी चीज कुर्बान करने को कहा. इब्राहिम को अपनी इकलौती औलाद उनका बेटा सबसे अजीज था। तो उन्होंने अल्लाह के लिए अपने बेटे को कुर्बान करना समझा मगर अल्लाह पाक उनसे प्रभावित होकर बेटे की जगह दुम्बा रखवा दिया और हज़रत इब्राहिम के बेटे की जान बच गयी.

Leave a Comment