UAE Airport Rule: कई लोग फ्लाइट से सफर करते है। वहीं कई लोग फ्लाइट पर पहली बार चढ़ते है। बता दे की एयरपोर्ट पर कुछ नियम होते जो सभी यात्रियों को follow करने पड़ते है। बता दे एयरलाइन्स कभी कबार अपने नियम अलग रखते है। लेकिन यहां हम आपको 10 कॉमन चीज़ों के बारे में बता रहे है जो आमतौर पर सभी एयरलाइन में नियम रहता है।
वो 10 काम जो कर सकते हैं आपको फ्लाइट से बैन
Also Read – UAE में पहली बार हो रहा है ऐसा की सभी मुस्लिम देश हो सकते है नाराज
आपने कई बार सुना होगा कि किसी इंसान पर 3-4 महीने के लिए फ्लाइट बैन लग गया है और वो किसी भी फ्लाइट से नहीं जा सकता है। पर ऐसा होता कब है और आप कैसे फ्लाइट से बैन हो सकते हैं ये जानें-
1. अगर आप किसी से झगड़ा करते हैं या फ्लाइट में हाथा पाई करते हैं तो आपको बैन किया जा सकता है।
2. अगर आप फ्लाइट के स्टाफ या फिर किसी अन्य पैसेंजर से गलत तरीके से बात करते हैं तो आपको बैन किया जा सकता है।
3. अगर आप अश्लील कपड़े पहन कर जा रहे हैं और एयरलाइन्स को उससे आपत्ती है तो भी आपको बैन किया जा सकता है।
4. अगर आपने बार-बार कहने पर भी मास्क नहीं लगाया है तो आपको बैन कर दिया जाएगा। ये नियम 2020 के बाद से ही लागू हुआ है। इसे कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए अपनाया गया है।
5.अगर आप ग्राउंड स्टाफ से गलत व्यवहार करते हैं या फिर आप किसी तरह का नियम तोड़ते हैं तो भी आपको बैन किया जा सकता है।
6. अगर आप किसी भी तरह का ड्रग्स ले जाने की कोशिश करते हैं तो आपको पूरी तरह से बैन किया जा सकता है।
Also Read – UAE यात्रियों के लिए बड़ी खबर! यात्रा से पहले देनी होगी इन सामानों की पूरी डिटेल
7. अगर आप अपनी टिकट, पासपोर्ट, उम्र, डॉक्युमेंट्स या किसी भी प्रूफ पर झूठ बोलते हैं तो।(कैसे करें पासपोर्ट अप्लाई)
8. अगर आप गैर कानूनी तरीके से कहीं जाने की कोशिश करते हैं, उदाहरण के तौर पर आप फेक वीजा लगाते हैं या फिर कोई और काम करते हैं तो आपको आजीवन बैन भी किया जा सकता है।
9.अगर आप किसी बैन्ड वस्तु को लेकर जाने की कोशिश करते हैं।
10. फ्लाइट में अगर आप सिगरेट पीने की कोशिश करते हैं या फिर ई-सिगरेट या वेपर चलाते हैं तो भी आपको बैन किया जा सकता है।