कल 9 जुलाई को होगी बकरीद ! UAE के शेख ज़ायद मस्जिद में इतने बजे अदा की जायेगी ईद की नमाज़

UAE में कल मनाई जायेगी ईद-अल-अज़हा

अरब देशों में शामिल संयुक्त अरब अमीरात में कल शनिवार 9 जुलाई को ईद अल अज़हा मनाया जाएगा। वहीँ बकरीद की नमाज़ को लेकर भी ऐलान कर दिया गया है कि कौन सी ईदगाह में कितने बजे नमाज़ होगी। शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में इस साल बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज़ अदा करने वाले हैं, इसलिए अबू धाबी ने ईद अल अधा की अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है।

EID GAH NAMAZ
EID GAH NAMAZ

जानिए कितने बजे होगी शेख ज़ायद मस्जिद में नमाज़

जानकारी के लिए बता दे कि शेख जायद ग्रैंड मस्जिद – अबू धाबी और शेख खलीफा ग्रैंड मस्जिद – अल ऐन दोनों में ईद की नमाज सुबह 7:00 बजे होगी। शेख जायद ग्रैंड मस्जिद केंद्र ने घोषणा की कि ईद अल अधा की नमाज़ शनिवार, 10 धुल – हिजाह, 1443 / 9 जुलाई, 2022 ईस्वी, सुबह 7:00 बजे होगी। जनता की सुरक्षा के लिए नमाज़ में भीड़ के दौरान हर एहतियाती उपाय लागू किये गए हैं, जिसका पालन करना हर एक के लिए अनिवार्य है.

namaz
namaz

अभी भी है इस चीज़ पर प्रतिबंध

संयुक्त अरब अमीरात में उपासकों को मास्क पहनना चाहिए, एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए और नमाज़ अदा करने के लिए अपनी खुद की चटाई लाना चाहिए। नमाज़ पढ़ने के बाद ईद मुबारक कहने के लिए गले मिलना और हाथ मिलाने पर प्रतिबंध है.

 

Leave a Comment