Ramadan Expected Date : दुबई में इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान की छह महीने की उलटी गिनती इस सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली है। बता दे हाल ही में एक घोषणा की गयी है जो ये दर्शाता है की रमज़ान 2024 में आखिर किस दिन पड़ने वाला है। अमीरात एस्ट्रोनॉमी सोसाइटी के अध्यक्ष इब्राहिम अल जारवान ने रमजान से पहले आने वाले चंद्र चरणों यानी की lunar phases के बारे में महत्वपूर्ण details दी है। अल जारवान के अनुसार, रमज़ान की यात्रा आधिकारिक तौर पर रबी अल अव्वल महीने के लिए नए चंद्रमा के जन्म के साथ शुरू होती है।
इस दिन से शुरू होगा रमज़ान
Also Read – UAE Draw : ड्यूटी फ्री ड्रा में भारतीय नागरिक ने जीता 8 करोड़ रूपए
उन्होंने बताया कि नए अर्धचंद्र का जन्म शुक्रवार, 15 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के समयानुसार सुबह 05:40 बजे होगा। इस दिन, जैसे ही सूरज डूबेगा, अर्धचंद्र 12:43 घंटे का होगा, जो western horizon से 4 डिग्री की ऊंचाई पर स्थित होगा। अगर Exact खगोलीय गणना के अनुसार, सूर्यास्त के लगभग 21 मिनट बाद, यह खगोलीय घटना शनिवार, 16 सितंबर को रबी अल अव्वल महीने की शुरुआत की घोषणा करती है। खगोलीय भविष्यवाणियों के अनुसार, पवित्र रमज़ान का महीना गुरुवार, 12 मार्च को शुरू होने वाला है। सुबह से शाम तक उपवास यानी की रोज़ा की यह पवित्र अवधि शुक्रवार, 11 अप्रैल को समाप्त होगी, जिससे शनिवार, 12 अप्रैल को ईद अल फितर होगा।