Visa Free Entry: भारतीयों को मिलेगी एंट्री वो भी 62 देशों में। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) 2024 ने दुनियाभर के पासपोर्ट्स की मजबूती को रैंकिंग दी है, जिसमें फ्रांस (France) और उसके साथ कुछ अन्य देश जैसे जापान (Japan), जर्मनी (Germany), इटली (Italy), स्पेन (Spain), और सिंगापुर (Singapore) ने टॉप नम्बरों पर अपनी जगह बनाई है। इन देशों के नागरिक 194 देशों में बिना वीजा यानी की Visa-Free ट्रेवल कर सकते हैं, जो उनके पासपोर्ट की विश्वस्तरीय मजबूती को दर्शाता है।
Also Read – UAE में रहते हैं तो देख लें ज़रूरी खबर, हो सकती है दिक्कत
इन 62 देशों में मिलेगी एंट्री
2023 में 84वें स्थान पर रहने के बाद, भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) 2024 में 85वें स्थान पर है। भले ही रैंकिंग में मामूली गिरावट आई हो, पर भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा के यात्रा करने वाले देशों की संख्या 60 से बढ़कर 62 हो गई है। यह बदलाव भारतीय पासपोर्ट की धीरे-धीरे बढ़ती मजबूती का संकेत देता है।