Dubai: दिल्ली में सीमा शुल्क अधिकारियों ने कथित तौर पर 3.16 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर से आ रहे दो उज्बेकिस्तान नागरिकों को गिरफ्तार किया।
सोमवार, 6 मई को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर यात्रियों के आगमन के बाद अधिकारियों द्वारा उन्हें रोक लिया गया।
Also Read: UAE Flight To India: भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा नया फ्लाइट वो भी लखनऊ
5 किलों सोना जब्त
दिल्ली कस्टम्स ने सोशल मिडिया एक्स पर बताया कि यात्रियों को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया और उन्हें 5000 ग्राम ( 5किलो) सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया.
सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने उनके पास से अघोषित सोना जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है.
Also Read: Dubai में सोना है बेहद सस्ता, खरीदना है तो जानिए कितने रुपये होंगे खर्च और कितनी होगी बचत
एक्स पर वीडियो पोस्ट
दिल्ली सीमा शुल्क ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्री के बैग से पांच सोने की छड़ें बरामद कीं।
हाल के महीनों में, मुख्य रूप से मध्य-पूर्व प्रवासियों द्वारा विभिन्न रूपों और तरीकों से सोने की तस्करी की घटनाएं सामने आई हैं।