Dubai : हर समय सोना तस्करी के मामले सामनें आते रहते हैं. हाल ही में सीमा शुल्क अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर से भारत आ रहे एक भारतीय यात्री को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर 1200 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
आरोपी बुधवार, 3 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा, वहां अधिकारीयों द्वारा उसे रोक लिया गया. एक्स को बताते हुए, दिल्ली सीमा शुल्क ने कहा कि यात्री को खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और उसे 71.16 लाख रुपये के सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था।
Also Read: Gold Smuggling: दुबई से यात्री छुपाकर लाया 2 करोड़ का सोना, तरीका जान रह जाएंगे हैरान
सीट के नीचे छुपाया सोना
दिल्ली कस्टम्स ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने विमान की सीट के नीचे छुपाया गया. जिसे बाद में तस्करी का सोना बरामद किया गया।
सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने उसके पास से अघोषित सोना जब्त कर लिया। आगे की जांच जारी है.
Also Read: Gold Price Today: सोने की क़ीमतों में तगड़ा उलटफेर, 10 ग्राम का दाम सुन उछल पड़े ख़रीददार
नए-नए आईडिया लगाते तस्कर
सोने के तस्कर आय दिन सीमा शुल्क अधिकारियों से बचने के लिए तेजी से नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं लेकिन अधिकारीयों के सूझ-बुझ के चलते तस्करी में सफल नहीं हो पाते हैं.
21 मार्च को, दिल्ली में सीमा शुल्क अधिकारियों ने सऊदी अरब के मदीना से उड़ान पर एक भारतीय यात्री से 57.9 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 995 ग्राम सोना जब्त किया।