Dubai: 29 अक्टूबर से दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन मुंबई और बेंगलुरु के लिए प्रीमियम इकोनॉमी सेवाएं शुरू करने वाली है, इन सेवाओं की शुरुआत सर्दियों के पीक सीजन में की जाएगी। वहीँ आपको बता दें आने वाले 14 सितंबर से भारत से यूएई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए में 15-30% की कमी होने वाली है, जो कि गर्मियों के समय के बेस्ट लेवल 40,545 से 58,565 तक है। ये कम किराए 17,885 से 21,444 रेंज तक हो सकते हैं। यह 1 नवंबर तक रहेंगे लेकिन उसके बाद आने वाले त्योहार के महीनों में और नए साल की भीड़ को देखते हुए इसके किराए बढ़ाएं जा सकते है।
यूरोप ट्रैवल एंड टूर्स के महाप्रबंधक बशीर मोहम्मद ने कहा कि, ” गर्मी के बाद, खासकर मिडल क्लास फैमली के लिए, भारत-यूएई सेक्टर में किराए आखिरकार कम हो रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, ” वर्तमान में मुंबई और दिल्ली के लिए किराए सेक्टर Dh900 (20,271) से Dh1200 (27,028.04)” तक है वहीँ साउथ इंडियन के लिए भी यही किराया है।
2023 में 1,223,000 यात्रियों का रहा आवागमन
क्लियरट्रिप.कॉम के बिजनेस और मार्केटिंग मध्य पूर्व के प्रमुख आतिश थापा के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में आने वाली यात्रा में 28-39% की वृद्धि देखी गई है। वहीं भारतीय यात्री भी यूएई में लंबे समय तक रुक रहे हैं। 2023 में जनवरी से जून तक दुबई में करीब 1,223,000 यात्रियों का आवागमन रहा है। जो कि दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में 43% अधिक है.
Also Read: Dubai In Lucknow : अब लखनऊ में कर पाएंगे बुर्ज खलीफा का दीदार ,कैसे जानिए
राउंड-ट्रिप यात्रा का किराया हुआ कम
वहीँ हवाई किराए 200% से अधिक बढ़ने के कारण कई भारतीय प्रवासियों को अपनी यात्रा योजनाओं में देरी करनी पड़ी। हालाँकि, अब राउंड-ट्रिप यात्रा का किराया काफी कम हो गया है, जिससे यात्रा अधिक सुलभ हो गई है। वहीँ आपको बता दें ओमानी कम लागत वाली सलाम एयर 2 शुरू कर रही है जो कि अक्टूबर महीने में फुजैराह से कोझिकोड के लिए शुरू की जाएगी। जो यात्रियों को प्रमोशनल किराए की पेशकश कर रही है।