Alert In UAE : राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात में इस गर्मी में पहली बार तापमान 50ºC को पार कर गया। देश भर में सबसे अधिक तापमान अबू धाबी में दोपहर 2.30 बजे बड़ा दफास (अल धफरा क्षेत्र) में 50.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा घोषित किया गया था कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम हवाएँ चलने से तापमान बढ़ रहा है।
डॉक्टरों की सलाह
Also Read – UAE Police Alert : शारजाह पुलिस की चेतावनी , शातिरों से रहे सावधान
आज अबू धाबी और दुबई दोनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं अबुधाबी अमीरात में न्यूनतम तापमान 34°C और दुबई में न्यूनतम 35°C रहेगा . बता दें कि uae में डॉक्टरों ने निवासियों को चरम गर्मी के दौरान घर के अंदर रहने और सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। वहीं हाइड्रेटेड रहना इलेक्ट्रोलाइट्स के नुकसान को रोकने की कुंजीहै। इसके अलावा, उन्हें सीधी धूप में गतिविधियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, और सनस्क्रीन एवं धूप का चश्मा पहनकर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
धुप में काम करने पर प्रतिबन्ध
Also Read – UAE Rule : UAE में भूलकर भी न करें ये 5 गलती , नहीं तो सड़ना पड़ेगा जेल में
वहीं ये भी बता दे कि मौजूदा माहौल में हल्का महसूस करने के लिए ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा है। यूएई की ‘मिडडे ब्रेक’ पहल 15 जून से प्रभावी है, जहां दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक खुली जगहों पर या सीधी धूप में काम करने पर प्रतिबंध है। बता दे कि इसे मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MoHRE) द्वारा लगातार 19वें वर्ष लागू किया गया है। इस नियम का पालन न करने वाले नियोक्ताओं(employers)पर प्रत्येक कर्मचारी के लिए Dh5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं प्रतिबंधित घंटों के दौरान कई श्रमिकों से काम कराया जाता है तो अधिकतम जुर्माना राशि Dh50,000 है।