Saudi Hajj : हर सार लाखों हज यात्री हज करने के लिए सऊदी अरब में जाते हैं. यहां हज यात्रियों के खाने पीने और रहने की इंतेजाम होता है. लेकिन इस बार राजस्थान के हजयात्रियों के लिए जो व्यवस्ता की गई है वो कुछ खास नहीं है हज यात्रियों को सउदी अरब में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हज यात्रियों ने सोश्यल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराया. बताया जा रहा है कि सउदी अरब में हजयात्रियों को एक कमरे में 7 लोगों को ठहराया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है. वहीं कमरे में बहुत कम जगह होने से हजयात्रियों को नमाज पढ़ने में भी काफी मुश्किल हो रही है. समस्या कमरे तक की नही नहीं बल्कि कमरा avilable नहीं होने की वजह से 4 लोगों को एक किचन दिया गया है जिससे खाने-पीने के लिए भी जूझना पड़ रहा है.
रात 1 बजे हज यात्रियों को मदीना से निकला
Also Read – Saudi Crime : सउदी में 84 लोग गिरफ्तार ,कर बैठे ये गलती
हजयात्रियों की समस्याओं की हद तब हो गई जब रात 1 बजे हज यात्रियों को मदीना से मक्का शरीफ जाने के लिए कहा गया. हज यात्रियों से कहा गया है कि अगर वह तुरंत मक्का नहीं आते है तो उन्हें यहीं छोड़ दिया जाएगा. ऐसे में 50 साल से 70 साल उम्र तक के हज यात्रियों को परेशान करने पर काफी नाराजगी जताई जा रही है. हज यात्रियों ने सोश्यल मीडिया का सहारा लिया है। आपको बता दे की सोशल मिडिया के माध्यम से केंद्रीय और राजस्थान हज कमेटी के साथ प्रदेश के हज कमेटी चेयरमैन अमीन कागजी और हज कमेटी के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई है. हजयात्रियों ने कहा कि आज तक कभी भी हज यात्रा पर लोगों को इतनी परेशानिया नहीं उठानी पड़ी होगी. हज यात्रा पर सउदी में सुविधा के बदले तानाशाही वाली परेशानियां देखनी पड़ रही हैं. सऊदी अरब में मौजूद काबा मुसलमानों का पवित्र स्थल है. हर साल बकरीद के मौके पर दुनियाभर के मुसलमान हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचते हैं.
Also Read – Saudi Riyal Rate : रियाल की दरों में भारतीय मुद्रा के हिसाब से बढ़ोतरी , जाने कितना बढ़ा और घटा
बिना मेहरम के सऊदी पहुंची महिलाए
इसके अलावा आपको बता दे की इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी पुरुष के बिना अकेले हज यात्रा पर जा रही हैं। अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या भारत में 4000 हो गई है। अकेले दिल्ली से 39 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने इस यात्रा पर भेजने के लिए PM मोदी को थैंक यू कहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से 39 महिलाओं का एक ग्रुप यात्रा के लिए रवाना हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। यह वजह है कि आज महिलाएं अकेले हज यात्रा जाने में सक्षम हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस यात्रा को लेकर पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं। सऊदी एयरलाइंस ने भी कहा कि पहली बार हज यात्रा की प्रोसेस इतना अच्छे ढंग से किया जा रहा है।