सऊदी अरब की सड़कों पर दौड़ेगी बहुत जल्द Electric Car !

Saudi Electric Car : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कारों का टेस्ट किया गया है। परिवहन और रसद सेवा मंत्रालय द्वारा ऐतिहासिक वाहन प्रयोग के बाद आटोमेटिक-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कारें अब सऊदी अरब की सड़कों पर चलने के लिए तैयार है. जी हां बहुत जल्द इसकी शुरुआत होने वाली है.

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, कारों का परीक्षण परिवहन और रसद सेवाओं के उप मंत्री रमीह अल-रमीह की मदद से किया गया था। प्रयोग का उद्देश्य राज्य में दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के साथ-साथ शहरों के बीच और अंदर परिवहन में सुधार करना है। इसके अलावा इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में परिवहन के कारण पर्यावरण के लिए हानिकारक तत्वों को समाप्त करके एक अच्छा विकास सुनिश्चित करना है।

नई आधुनिक परियोजना, NEOM शाहर के विकास के लिए

autonomous electric cars के साथ मंत्रालय का अनुभव सऊदी अरब की नई आधुनिक परियोजना, निओम शाहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह प्रयोग मंत्रालय की ओर से नेशनल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स स्ट्रैटेजी के संदर्भ में किया गया है, जिसका मकसद देश को सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा के मामले में दुनिया का एक आधुनिक देश बनाना है। इसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी, शहरों में सार्वजनिक परिवहन की स्थापना होगी। साथ हीतेल की खपत में 25 प्रतिशत की कमी होगी, और दुनिया भर में नए और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से परिवहन के मुद्दों को संबोधित करना शामिल है।

सऊदी में NEOM शहर बनने से इस इलेक्ट्रॉनिक कार की और मांग बढ़ जायेगी, क्यूंकि NEOM शहर जो बन रहा है वो कोई नार्मल सिटी नहीं बल्कि एक मोस्ट मॉडर्न सिटी होने वाला है, जिसका मुकाबला कर पाना बहुत मुश्किल है या यूँ कह नामुमकिन ! जी हां एक ऐसा शहर जहाँ हवा में उड़ने वाली लिफट हों। आप कहेंगे ऐसा शहर हकीकत में नहीं हो सकता। किसी मूवी में ही देखने को मिल सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा शहर सच में बसाया जा रहा है। इस शहर का नाम है नियोम सिटी ।

170 किमी लंबी अल्ट्रा मॉडर्न सिटी

सऊदी अरब 170 किमी लंबी एक ऐसी अल्ट्रा मॉडर्न सिटी बनाने जा रहा है। साल 2017 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इसकी घोषणा की थी। ये अब तक दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। शहर को लगभग यूरोपियाई देश बेल्जियम के बराबर बसाया जाएगा। ये शहर न्यूयॉर्क से लगभग 33 गुना बड़ा होगा। दावा है कि ये शहर पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा और जीरो कार्बन एमीशन वाला शहर होगा। इस शहर को तीन लेवल पर बनाया जाएगा।

इसमें सबसे ऊपरी तल पर सिर्फ हरियाली से भरपूर प्राकृतिक दृश्य होंगे। दूसरे तल पर लोग रहेंगे। योजना के मुताबिक, यहां ड्रोन टैक्सी हवा में चलने वाली होगी। जुरासिक पार्क फिल्म में दिखाए गए एम्यूजमेंट पार्क जैसे पार्क होंगे और एक बड़ा आर्टीफीशियल चांद होगा। इस शहर को लाल सागर के किनारे सऊदी अरब के तबुक राज्य में ये शहर बनाया जा रहा है। ये मेगासिटी प्रोजेक्ट आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और क्लीन एनर्जी से चलेगा। सऊदी अरब इस शहर को साल 2026 तक पूरा करना चाहता है। नियोम सिटी का दावा है कि ये शहर भविष्य का ब्लूप्रिंट है, जिस पर इंसानियत का विकास होगा।

Leave a Comment