सऊदी अरब के इस शहर में नया बस सर्विस चालु, जानिये भाड़ा !

Saudi Bus Service : दरअसल सऊदी अरब में पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर प्रिंस सऊद बिन नायेफ ने रविवार को दम्मम और अल-कातिफ में बस सेवा का उद्घाटन किया है. अल-एकतोसादिया के मुताबिक, बस सेवा रोजाना सुबह 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक 18 घंटे के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। और वो भी सप्ताह में सातों दिन बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

रूट पर 212 बस स्टैंड बनाए गए

अगर बस के किराए की बात करे तो इसका किराया 3.45 रियाल है। दम्मम पब्लिक बस सर्विस को सैप्टको के साथ पांच साल के लिए अनुबंधित किया गया है। अनुबंध 146.6 मिलियन रियाल के लिए प्रदान किया गया था। Saptco तय प्रोग्रामों के अनुसार दम्मम, अल खोबर, ज़हरान और अल क़तीफ़ के निवासियों को बस सेवा प्रदान करेगा। रूट पर 212 बस स्टैंड बनाए गए हैं और उन पर 85 नई बसों का संचालन किया जाएगा। बता दे कि इस नए बस में 81 लोग सफर कर सकते हैं।

वहीँ अभी कुछ दिन पहले राजधानी रियाद में आधिकारिक तौर पर एक नई बस सेवा चलौ हुई है. ये रियाद बस सेवा 19 मार्च को शुरू की गई थी, और शहर भर में 15 मार्गों पर 350 से अधिक बसों के साथ पहले चरण की शुरुआत हुई है। आप ऑनलाइन सेवा के लिए टिकट भी बुक कर सकते हैं। रियाद शहर के रॉयल कमीशन ने ‘रियाद बस’ सेवा के पहले चरण के शुभारंभ की घोषणा की, जो किंग अब्दुलअज़ीज़ सार्वजनिक परिवहन परियोजना का हिस्सा है। यह परियोजना रियाद के लिए एक विश्व स्तरीय रैपिड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाने के लिए समर्पित है, जिसमें ‘रियाद बस’ सेवा का विस्तार करना और ‘रियाद मेट्रो’ बनाना शामिल है।

सभी पांच चरणों के पूरा होने पर, सार्वजनिक बस नेटवर्क की कुल लंबाई 1,900 किमी होगी और 800 से अधिक बसें 2,900 से अधिक स्टेशनों और स्टॉप के माध्यम से संचालित होंगी।

रियाद में वर्तमान बस मार्ग कहा से कहा तक :

1. Transportation Centre – King Saud University (Route No. 7)
2. Al Batha – Dallah Driving School (Route No. 8)
3. Transportation Center – Northern Vegetable Market (Route No. 9)
4. Al Batha – Khalid Bin Alwaleed (Route No. 10)
5. King Abdulaziz – Salahuddin Al Ayubi (Route No. 11)
6. Al Batha – Tuwaiq (Route No. 16)
7. Al Batha – New Industrial City (Route No. 17)
8. Al Batha – Al-Masani (Route No. 160)
9. Qasr al-Hukm- Olaishah (Route No. 180)
10. As-Sulaimanyah – National Guard Hospital (Route No. 250)
11. Ar Rabi – Al Yarmuk (Route No. 342)
12. Hassan Bin Thabit – Al Khaleej (Route No. 540)
13. Transportation Center – Dirab (Route No. 660)
14. Transportation Center – Irqah (Route No. 680)
15. West Al-Uraija – Ar Rabi (Route No. 730)

वैसे बस किराये पे करने के लिए 3 तरीके हैं :

1. एक मानक टिकट खरीदकर, हैंड to हैंड पैसे देना
2. एक ‘दरब’ बस कार्ड।
3. बस रीडर पर अपने स्मार्ट फोन पर डिजिटल तरीके क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पे करना

Leave a Comment