Saudi Arab: सऊदी अरब में फिर से खुलेआम सिर किया गया है। सऊदी की सरकारी मीडिया के मुताबिक बीते मंगलवार को आतंकवाद से जुड़े अपराधों में सऊदी में सात लोगों को मौत की सजा दी गयी । ये सजा सर को धर से अलग करके दी गयी है। मार्च 2022 में एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी की सजा दी गई थी। तब से लेकर अब तक मंगलवार को दी गई सजा एक दिन में मौत देने का मामला सबसे बड़ा है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय का हवाला देते हुए आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने दावा किया कि सातों को आतंकी संगठनों और संस्थाओं को बनाने और फंडिंग करने का दोषी पाया गया था।
Also Read – UAE: शारजाह में रहने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई नई स्पेशल सर्विस
सऊदी में मिलती है सबसे जय मौत की सजा
एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक घोषणा के आधार पर सऊदी अरब पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौत की सजा देता है। उसने 2023 में 170 लोगों को फांसी दी थी। वहीं साल 2024 में अब तक 29 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। दो साल पहले सऊदी अरब ने एक ही दिन में 81 लोगों को फांसी की सजा दी थी। उसके बाद पूरी दुनिया में फैसले के खिलाफ नाराज़गी देखने को मिला था।