Ramadan 2024, Saudi Arabia Prohibitted Iftar in Mosque: देखिये अब इफ्तार पर पाबन्दी लगा दी गयी है लेकिन ये पाबन्दी तब होगा जब आप इफ्तार मस्जिदों के अंदर करेंगे जी हाँ सऊदी अरब ने मस्जिदों के अंदर इफ्तार परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के कहने पर किया गया है। नए आदेश के मुताबिक रमजान के दौरान पूरे देश की मस्जिदों के अंदर इफ्तारी नहीं हो सकेगी।
आदेश के अनुसार मस्जिदों के इमामों को आने वाले पाक महीने के दौरान रोजेदारों को इफ्तार कराने के लिए दान इकट्ठा करने से भी रोक दिया गया है। यह कदम इस्लामिक मामलों मंत्रालय के रमजान से जुड़े उपायों का हिस्सा हैं।
Also Read – Saudi Arab: चाँद पर पहुंचा रियाल वो भी इतनी फुर्ती में की पूछो मत
इन चीज़ों पर है प्रतिबन्ध
मंत्रालय ने मस्जिदों को साफ रखने के लिए अंदर इफ्तार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही निर्देश दिया कि भोज कंपाउंड में एक पहले से तय किए गए स्थान पर आयोजित किया जाना चाहिए। इसके अलावा नमाज के दौरान इमाम की Recording के लिए मस्जिदों के अंदर कैमरों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रार्थना प्रसारित करने और प्रसारित करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
साफ़ सफ़ाई के कारण लगाया प्रतिबंध
मंत्रालय ने मस्जिदों को साफ रखने के लिए अंदर इफ्तार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही निर्देश दिया कि भोज कंपाउंड में एक पहले से तय किए गए स्थान पर आयोजित किया जाना चाहिए।