LPG Price: नये साल से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी ख़ुशख़बरी देते हुए एलपीजी सिलेंडर कर दी है। आज से एलपीजी सिलेंडर के क़ीमतों में कमी हुई है। कीमत में कटौती करके सरकार ने उपभोक्ताओं को क्रिसमस और नए साल का प्री गिफ्ट दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹39.50 की कटौती की है। आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹1757.50 में मिल रहा है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के क़ीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Also Read: PNB खाताधारक दो दिन के अंदर करा लें जरूरी काम, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत
महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट
- दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 से 1757 रुपये हो गई है।
- मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749 से 1710 रुपये हो गई है।
- कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1868.50 रुपये है।
- चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये है।
2 महीने बाद सस्ता हुआ सिलेंडर
आपको बता दें इससे पहले एलपीजी के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। दिसम्बर के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर महँगा हुआ था। इससे पहले नवंबर में भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 101.50 रु की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार दो महीने से दामों में वृद्धि हो रही थी। जिसके बाद आज सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।
Also Read: मात्र 10000 में अभी ख़रीदे बिना पेट्रोल के चलने वाला धांसू Scooter, 25 पैसे में चलेगा 1 Km
लगातार बढ़ रहे थे कमर्शियल गैस सिलेंडर की क़ीमत
मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे थे लेकिन घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत जरूर थी लेकिन इस बार महीने के बीच में कंपनी ने सिलेंडर के दाम की कटौती करके आम लोगों को खुश कर दिया है।