Cheque Rules: क्या आपको पता है की चेक पर जो दो लकीरें खिंची होती हैं वह किस लिए होती है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन लाइनों का मतलब तो चलिए जानते हैं। जब भी आप किसी बैंक से अपना अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको पासबुक और चेक बुक मिलती है पासबुक में आपके ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है और चेक बुक से चेक लेकर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपको प्राप्तकर्ता का नाम, बैंक डीटेल्स के साथ कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है, ये जानकारी दी जाती है और साइन किए जाते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि चेक के कॉर्नर पर दो लाइन खींची जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं यह लाइन क्यों खींची जाती है तो चलिए जानते हैं।
क्यों होती है लकीरें?
आपको बता दें यह लकीरें डिजाइन के लिए नहीं होती बल्कि इसका एक अर्थ होता है अकाउंट पेयी ओनली यानी अकाउंट में भरा हुआ अमाउंट सिर्फ उसी व्यक्ति को प्राप्त हो, जिसके नाम से चेक काटा गया है। कई बार चेक के भी पर खींची गई लाइनों के बीच Account Payee या A/C Payee लिख दिया जाता है।अकाउंट पेयी चेक को कोई अन्य व्यक्ति कैश नहीं करवा सकता और सिर्फ उसी व्यक्ति के अकाउंट में चेक में भरा गया अमाउंट ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके नाम पर चेक काटा गया है।
Also Read: Cheque Bounce: चेक को लेकर RBI का नया फरमान जारी, भूलकर भी की ये गलती, हो जायेगा चेक बाउंस
क्या होता है क्रॉस्ड चेक?
ऐसे चेक जिनकी लाइनों के बीच में A/C Payee न लिखा होता उन्हें क्रॉस्ड चेक कहते हैं।क्रॉस्ड चेक के पीछे साइन करके Cheque Endorsing की मदद ली जा सकती है। लेकिन आपको बता दें ,अकाउंट पेयी लिखने के बाद चेक को Endorse नहीं किया जा सकता। अगर चेक का पेयी बैंक जाने की स्थिति में नहीं है तो तो वो किसी दूसरे व्यक्ति को भी पैसा पाने के लिए अरे वह ऑथराइज कर सकता है। और इस प्रक्रिया को Cheque Endorsement कहा जाता है। इस प्रक्रिया को करते वक्त चेक के पीछे साइन होना बेहद जरूरी होता है।