Bank Holidays: नवंबर का पूरा महीना त्योहारों में ही निकला है जिसके चलते बैंको में कई दिनों तक छुट्टियां रहीं। लेकिन दिसंबर के महीने में महीने में और भी अधिक दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद रहने का कारण न केवल बैंक हॉलिडे की छुट्टियां है बल्कि बैंक यूनियन द्वारा हड़ताल की घोषणा भी की गई है। जिसके चलते कई दिनों तक बैंकों का कामकाज बाधित रहेगा। अगर बैंक छुट्टियों की बात की जाए तो दिसंबर के महीने में 18 दिन बैंकों की आधिकारिक छुट्टी रहेगी. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. इसके अलावा इस महीने बैंकों की 6 दिन की हड़ताल भी होने वाली है जिसके चलते बैंक बंद रह सकते हैं।
Also Read: Aadhar Card : अब बिना किसी झंझट के मिनटों में करें Aadhar से अपना मोबाइल नंबर लिंक, जाने प्रोसेस
हड़ताल पर जाएंगे ये बैंक?
AIEBA यानी All India Bank Employees’ Association ने कुछ समय पहले ये घोषणा की वो 4 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों पर हड़ताल पर करेंगे.
4 दिसंबर – पीएनबी, एसबीआई और पंजाब एंड सिंध बैंक
5 दिसंबर- बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया
6 दिसंबर- केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
7 दिसंबर- इंडियन बैंक और यूको बैंक
8 दिसंबर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र
11 दिसंबर- सभी प्राइवेट बैंकों की हड़ताल
दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 दिसंबर 2023 : राज्य उद्घाटन दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 दिसंबर 2023 : रविवार
4 दिसंबर 2023 : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टियां होगी।
9 दिसंबर 2023 : दूसरा शनिवार
10 दिसंबर 2023 : रविवार
12 दिसंबर 2023 : पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के चलते मेघालय में
13 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के कारण सिक्किम में
14 दिसंबर 2023 : लोसूंग/नामसूंग के चलते सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 दिसंबर 2023 : रविवार
18 दिसंबर 2023 : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
19 दिसंबर 2023 : गोवा मुक्ति दिवस के चलते गोवा में बैंकों की छुट्टी।
23 दिसंबर 2023 : चौथा शनिवार
24 दिसंबर 2023 : रविवार
25 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर 2023 : क्रिसमस सेलेब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक की छुट्टियां।
27 दिसंबर 2023 : क्रिसमस के चलते नागलैंड में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2023 : यू किआंग नांगबाह के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2023 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।