Bank Holidays 2023: आज 1 नवम्बर 2023 को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके चलते देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आप पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें। ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आपके राज्य में भी करवाचौथ पर बैंक को छुट्टियां दी गयी हो तो आप बैंक गए और बैंक बंद रहेगा जिससे आपको फालतू की परेशानी होगी।
हालांकि, कस्टमर छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और ATM ट्रांजेक्शन के माध्यम से अपना काम कर सकते हैं। आइये जानते हैं आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
करवाचौथ पर इन राज्यों में रहेंगे बैंक बंद
1 नवंबर (बुधवार): करवा चौथ – आज हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड में भी आज बैंकों की छुट्टी है। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
Also Read: Rules Changing from November: 1 नवंबर से बदल जाएँगे ये बड़े नियम, आपके जेब पर पड़ेगा सीधा असर
नम्बर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 नवंबर (बुधवार): कन्नड़ राज्योत्सव के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर – रविवार
10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल – मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर – दूसरा शनिवार
12 नवंबर : रविवार
13 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / दिवाली – त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर (मंगलवार): दिवाली (बाली प्रतिपदा)/ दीपावली/विक्रम सावंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम में बैंक की छुटियाँ रहेगी ।
Also Read: Gold Rate Today: करवाचौथ पर महिलाओं की चमकी क़िस्मत, अब सिर्फ़ इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना
15 नवंबर (बुधवार): भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ निंगोल चक्कौबा / भ्रातृद्वितीया – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
19 नवंबर – रविवार
20 नवंबर (सोमवार): छठ (सुबह का अर्घ्य ) – बिहार में बैंक बंद रहेंगे
23 नवंबर (मंगलवार): सेंग कुत्सनेम / ईगास- बग्वाल – उत्तराखंड और सिक्किम |
25 नवंबर – चौथा शनिवार
26 नवंबर – रविवार
27 नवंबर (सोमवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा – महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेशनई दिल्ली इसके अलावा बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बैंक बन्द रहेंगे।
30 नवंबर (गुरुवार): कनकदास जयंती – कर्नाटक में बैंक बंद की घोषणा की गई है।
आपको बता दें, आरबीआई के निर्देशों के बाद पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंक दोनों महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुटियाँ होती है। नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा नवंबर में दिवाली और लोकल त्योहारों जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।