Saudi Eid – Al – Adha Announcement : बीती रात यानी की रविवार की रात को सऊदी अरब में crescent moon देखा गया। आपको बता दे की इसकी घोषणा। इसलिए इस्लामिक हिजरी कैलेंडर में आखिरी महीना, सोमवार 19 जून यानी की आज से शुरू होता है। अरफा का दिन – इस्लाम में सबसे पवित्र माना जाता है जो मंगलवार 27 जून को होगा। ईद अल अधा का पहला दिन बुधवार 28 जून को मनाया जाएगा।
कोरोना महामारी के बाद पहली हज यात्रा
Also Read : Saudi Expat Arrest : मक्का में 3 प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार , कर रहे थे फर्जीगिरि
ऐसा कहा जाता है की लाखों मुसलमान हज (तीर्थयात्रा) करने के लिए इस्लाम में सबसे पवित्र स्थान मक्का शहर में इस दिन पहुँचते है। अराफा के दिन, तीर्थयात्री अराफात पर्वत पर उसी स्थान पर प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होते हैं, जहां पैगंबर मुहम्मद (PBUH) ने 14 शताब्दियों पहले अपना अंतिम उपदेश दिया था। दुनिया भर के मुसलमान इस दिन उपवास रखते हैं। इस वर्ष हज बहुत ही खास है क्यूंकि कोविड-19 की वजह से लोग 3 सालों तक इससे वंचित रहे है। महामारी के बाद यह पहेली बार है जब तीर्थयात्री पाबंदियों के बिना आराम से हज तीर्थ यात्रा पर जा पा रहे है।