Bank Holidays: जून का महीना अब खत्म ही होने वाला है और जुलाई का महीना शुरू होने वाला है.ऐसे में अगर जुलाई के महीने में अगर आपको बैंक से सम्बंधित कोई काम है तो आपके लिए ये खबर जरूरी होने वाली है. जुलाई में 12 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दौरान बैंक में कोई काम-काज नहीं होगा. यानी इस दौरान बैंकों की छुट्टियाँ रहेगी. ऐसे में अगर कोई जरूरी काम है तो आप पहले ही निपटा लें या छुट्टियों की लिस्ट देख लें क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां रहेगी तो आपको परेशानी हो सकती है और आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते हैं.
यहाँ देखें RBI की लिस्ट
RBI द्वारा साल की शुरुआत में ही पुरे साल के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है. आरबीआई Bank Holiday List अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करती है. इस लिस्ट के अनुसार, मार्च में तकरीबन आधे महीने बैंकों की ब्रांचें बंद रहने वाली है. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके छुट्टी के बारे में जानकारी जरूर चेक कर लें. नहीं तो आप बैंक गए और बैंक बंद मिला ऐसे में बिना वजह आप हैरान परेशान हो जायेंगे.
Also Read: Bank Loan: लोन लेने से पहले इन बातों का रखे खास ध्यान, वरना जीवनभर भरते रह जायेंगे पैसा
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियां:
तारीख | दिन | त्योहार / अवसर | बैंक बंद रहेंगे शहर / क्षेत्र |
---|---|---|---|
3 जुलाई 2024 | बुधवार | बेह दीनखलाम | शिलॉन्ग |
6 जुलाई 2024 | शनिवार | एमएचआईपी डे | आइजोल |
7 जुलाई 2024 | रविवार | – | पूरे देश |
8 जुलाई 2024 | सोमवार | कांग-रथयात्रा | इंफाल |
9 जुलाई 2024 | मंगलवार | द्रुक्पा त्से-ज़ी | गंगटोक |
13 जुलाई 2024 | शनिवार | महीने का दूसरा शनिवार | पूरे देश |
14 जुलाई 2024 | रविवार | – | पूरे देश |
16 जुलाई 2024 | मंगलवार | हरेला | देहरादून |
17 जुलाई 2024 | बुधवार | मुहर्रम | अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चड़ीगढ, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, त्रिवेंद्रम शहरों को छोड़कर पूरे देश |
21 जुलाई 2024 | रविवार | – | पूरे देश |
27 जुलाई 2024 | शनिवार | महीने का चौथा शनिवार | पूरे देश |
28 जुलाई 2024 | रविवार | – | पूरे देश |
Also Read: Bank Account Balance: अब आसानी से मिनटों में बिना इंटरनेट और बैंक अकाउंट नंबर के ऐसे चेक करें बैलेंस
Online सर्विस का ले लाभ
बैंकों में छुट्टियों के दौरान मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी. ऐसे में बैंक छुट्टियों के दौरान आप अपने ऐसे काम नहीं करा सकते हैं जिनमें आपको बैंक जाने की आवश्यता हो। हालाँकि ऑनलाइन/मोबाइल बैंकिंग आप बैंक बंद (Banks closed in January) होने के बाद भी कर सकते हैं. डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट, पैसे एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी. इसके साथ ही खाते से कैश निकालने के लिए आप ATM का उपयोग कर सकते हैं.