UAE Indian Dead: UAE से एक बुरी खबर निकलकर एक खबर सामने आयी है। अबू धाबी में एक मलयाली महिला मृत पाई गई। उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान कन्नूर चिरक्कल मदथुकांडी परप्पुरम की मनोगना (31) के रूप में हुई है। उसने अपनी कलाई काट ली थी और बहुत खून बह रहा था। उसके परिवार को सूचित किया गया कि उसने अपनी जान दे दी है। हैरत की बात ये है की उसके पति की भी हालत गंभीर था , उसकी कलाई कटी हुई थी। उसे अबू धाबी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पुलिस हिरासत में है। मनोगना का शव यूएई के बनियास मोर्चरी में है। उनके बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read: UAE Mangoes: दुबई, शारजाह के बाजार में भरे पड़े है आम, जाने दाम