UAE Flood : संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान देखने को मिली है। इसमें दुबई भी शामिल है। दुबई में भीषण बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। दरअसल सऊदी अरब या इसके आसपास के देश रेगिस्तान हैं। यहां पानी के नाम पर केवल समंदर का नमकीन पानी ही मिलता है। नदी या तालाब जैसे देखने को कुछ मिले ये असंभव ही है। ऐसे में रेगिस्तानी में इतनी भीषण बारिश हो जाए, इससे सभी लोग चौंक गए हैं। इस कारण जब बारिश हुई तो बाढ़ लग गई। बाढ़ का पानी लोगों के घरों, दुकानें व गाड़ियों में घुस गया। शॉपिंग मॉल्स तक में पानी घुस गया।
गाड़ियों से कम नावों से ज्यादा घूम रहे
Also Read – UAE Fines : UAE में 10 सामान्य गलतियाँ पर लग सकता है Dh15,000 तक का जुर्माना,
अब दुबई के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग गाड़ियों से कम नावों से ज्यादा घूमने लगे हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। किसी वीडियो में कोई कार के बजाय नाव से घूम रहा है। वहीं कई दुकानों में पानी घुस गया है। यूं कहें कि पूरा दुबई ही जलमग्न हो चुका है। बता दें कि दुबई में 17 के आसपास दुबई में खूब बारिश देखने को मिली है। यहां हालात को बिगड़ता देख अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों तथा बाढ़ क्षेत्रों से दूर रहने को कहा है। दरअसल दुबई या सऊदी अरब या इसके आशपास के देशों में बारिश नहीं होती है। इस कारण वहां ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित नहीं किया गया है।