UAE Fines : UAE में 10 सामान्य गलतियाँ जिनके कारण आप पर Dh15,000 तक का जुर्माना लग सकता है। हालाकि हम यहां कंपेंग की बात कर रहे है। बता दे की संयुक्त अरब अमीरात के रेगिस्तान में कैंपिंग का मौसम आ गया है. कई प्रवासी और निवासी कंपेंग करने के लिए यहां आते है। ऐसे में 10 सामान गलतियों में से कुछ कर बैठते है जिसके कारण उनपर जुरमाना लग जाता है। क्या है वो गलतियां चलिए बताते है। शौकीन कैंपर, जो 10 वर्षों से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं, उन्होंने कहा, “कैंपिंग करते समय, हमारी प्रतिबद्धता हमारे आस-पास के परिवेश से परे तक फैली हुई है।
चलिए आपको 10 सामान्य गलतियों के बारे में आपको बताते है जो आपको कैंपेन के दौरान नहीं करनी है। नहीं तो आप पर भारी भरकम जुर्माना लग जायेगा।
ये है 10 कारण
Also Read – UAE : UAE में कैसे बनते है प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति
- पहला है कूड़ा फैलाना अगर आप कम्पैन के दौरान कूड़ा फैलाते है या कूड़ा डंप नहीं करते है तो आप पर जुर्माना लगेगा। वही बता दे की
कूड़ा फ़ैलाने पर शारजाह में Dh2,000 का जुरमाना देना पड़ता है वही दुबई और रास अल खैमा में Dh500 का जुरमाना लगता है। - दूसरा है Unauthrised जगह पर शिविर लगाना। बता दे की शारजाह और फुजैराह दोनों में Unauthoried क्षेत्रों में शिविर लगाने के लिए Dh2,000 का जुर्माना लगाया जाता है।
- तीसरा है ज़मीन पर अलाव जलाना। अगर आप कैम्पेन के दौरान अलाव जलाते हुए पकड़े जाते है तो आप पर जुर्माना लगता है। RAK में Dh500 का जुर्माने का प्रावधान है। जैबेल जैस के लिए भी Dh500 का जुर्माना लगेगा। बाकी अन्य जगहों पर Dh2,000 का जुर्माना लगेगा।
- चौथा है ज़मीन पर खाना पकाना इसके लिए आप पर Dh2,000 का जुर्माना लग सकता है।
- वही पांचवा है जंगल में वाहनों से तेल रिसाव। अगर जंगल में आपके गाड़ी से तेल रिसाव होता है तो आप पर Dh2,000 का जुर्माना लगाया जायेगा।
- छठ्ठा है समुद्र तटों, हरे क्षेत्रों और पार्कों जैसे अज्ञात स्थानों पर बारबेक्यू और ग्रिलिंग के लिए , अगर आप ये करते हुए पकड़े जाते है तो आप पर Dh500 का जुर्माना लगाया जायेगा।
- सातवां है पारिस्थितिक क्षति पहुंचाना, जैसे घास हटाना, पेड़ काटना या किसी क्षेत्र से रेत हटाना। इसके लिए Dh10,000 का जुर्माना लगाया जायेगा।
- आठवां है संरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश करना इसके के लिए आप पर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।
- नौवां है protected area के अंदर शिकार करना। इसके के लिए Dh15,000 का जुर्माना लगता है।
- और आखिरी है दसवां वो है गलत तरीके से पार्किंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए (RAK – जेबेल जैस). इसके लिए Dh1,000 का जुर्माना लगेगा।
चलिए अब आपको बताते है की आपको कम्पैन के दौरान क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।
Also Read – UAE Diwali : क्या दुबई में भी मनाई जाती है दिवाली ? चलिए बताते है
क्या करें और क्या ना करें
- पौधों को नुकसान पहुँचाने या आग जलाने के लिए उनका उपयोग करने से बचें
- अल कुद्रा झीलों जैसे जलाशयों में मछलियों और पक्षियों को न खिलाएं
- लव लेक और एक्सपो लेक जैसे जल निकायों में न तैरें
- रेगिस्तान में कूड़ा-कचरा न फेंकें
- तेज़ संगीत बजाने की अनुमति नहीं है तो ऐसा न करें
- कचरा बैग लाने की अनुमति है तो कचरा न फैलाये
- सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखें