IPL 2022 : आज इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान और मुंबई के मैच के बारे में बताने जा रहे हैं हालांकि मुंबई इंडियंस मैच जरूर हार गया लेकिन मुंबई का एक उभरता हुआ सितारा तिलक वर्मा जिसने सभी का दिल जीत लिया।

एक समय लग रहा था कि मुंबई इंडियंस यह मैच आसानी से जीत जाएगा लेकिन जैसे ही तिलक वर्मा आउट हुए पूरा मैच ही बदल गया तिलक प्रमाणित 33 गेंदों पर 61 रन की धुआंधार पारी खेली इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए।
अश्विन जैसे दिग्गज स्पिनर को छक्के मार रहे थे और अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से सभी को चौंका रहे थे लेकिन जैसे कि तिलक वर्मा आउट हुए तो मुंबई की पारी डगमगा गई और मुंबई इंडियंस यह मैच 23 रन से हार गया।
तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा का भरोसा जीता है उन्होंने मैदान पर हर तरफ शॉट लगाए उन्होंने मुंबई को जिताने का हर संभव प्रयास किया।
आपको बता दें कि तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में आक्शन में 1.7 करोड़ में खरीदा था उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स सभी टीमें तिलक वर्मा को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी लेकिन अंत में मुंबई ने उन्हें 1.7 करोड़ में खरीदा जबकि उनकी बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख रुपये थी।