UAE Dead: दुबई से आए एक युवक का शव होटल के बाहर पड़ा मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार मंच तामली निवासी विजय सिंह (26) जिसके पिता का नाम डूंगर सिंह है। वह दुबई में नौकरी करता था। वह बीते गुरुवार को चंपावत पहुंचा था। यहां एक होटल की तीसरी मंजिल में रुका हुआ था। सुबह होटल के बाहर वह बेहोश मिला। जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Also Read – UAE: मासूम शक्ल की दिखने वाली कर्मचारी निकली चोर, मीठा-मीठा बोल कर उड़ा ले गयी Dh328,000
प्रभारी ने क्या कहा
बता दे की प्रभारी कोतवाल निर्मल लटवाल ने बताया कि सुबह होटल के बाहर विजय सिंह नाम का शख्स बेहोश मिला था । उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, पुलिस अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। विजय दुबई कब गया था, क्यों वापस आया, आखिर होटल में उसके साथ क्या हुआ ,होटल के सीसीटीवी की फुटेज आदि के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।