बुर्ज खलीफा के अंदर है क्या ,इसे बनाने में लगी कितनी राशि ,जाने

Dubai – बुर्ज खलीफा दुबई की सबसे नयाब और खूबसूरत चीज़ है। आपने भारतीय फिल्मो में भी इसे देखा होगा। दुबई में आकर्षण का केंद्र है बुर्ज खलीफा। लेकिन चलिए आज हम आपको इसकी खूबियों के बारे में बताते है। बुर्ज खलीफा इतिहास में अब तक कि सबसे ऊँची इमारत है जिसके बारे में बनने से पहले कल्पना करना भी संभव नहीं था. इस इमारत के निर्माण को पूरा करने के लिए 12 हजार मजदूर लगे थे. आज दुबई की यह इमारत दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और लोग दूर-दराज से इसे देखने के लिए वहां जाते हैं, बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची आसमान को छूती इमारत है, जिसकी ऊंचाई 829.9 मीटर है. इस 163 मंजिला इमारत में शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, ऑफिस और सिनेमा घर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं.

65 किमी/घंटे की रफ़्तार से चलने वाली लिफ्ट

Also Read – रमजान में UAE ने इजरायल में पहली बार उठाया ऐसा कदम की चौक जायेंगे आप

इस इमारत को 95 किलोमीटर की दूरी से भी साफ़ देखा जा सकता है. बुर्ज खलीफा को देखते ही पता चलता है कि यह बिल्डिंग शीशे और स्टील से निर्मित है. बिल्डिंग के बाहरी आवरण में 2600 ग्लास पैनल लगाए गए हैं. शीशे के आवरण के लिए खासतौर पर 300 आवरण विशेषज्ञों को चीन से बुलाया गया था. बुर्ज खलीफा केवल सबसे ऊँची इमारत ही नहीं बल्कि 65 किमी/घंटे की रफ़्तार से चलने वाली सबसे तेज और लंबी लिफ्ट, 76वीं मंजिल पर सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल, 158वीं मंजिल पर सबसे ऊंची मस्जिद, 144वीं मंजिल पर सबसे ऊंचा नाईटक्लब, दूसरे सबसे ऊंचे अवलोकन डेस्क और सबसे ऊंची फ्रीस्टैंडिंग बिल्डिंग का ख़िताब भी इसके नाम है.

अधिक ऊंचाई होने के कारण इमारत के ग्राउंड फ्लोर और टॉप फ्लोर का तापमान भी अलग-अलग होता है. टॉप फ्लोर का तापमान, ग्राउंड फ्लोर की अपेक्षा 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है. इमारत से जुड़ी एक दिलचस्प बात है कि निर्माण के दौरान इमारत का नाम बुर्ज दुबई था, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान, जिन्होंने इमारत के निर्माण में वित्तीय सहायता की थी, के सम्मान में उद्घाटन के दौरान इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया.

विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने में 6 साल का समय लगा. इस इमारत के निर्माण के लिए प्रतिदिन 12000 मजदूर काम किया करते थे. Burj Khalifa को बनाने का काम जनवरी 2004 में शुरू किया गया था और इसे अक्टूबर 2009 में पूरा कर लिया गया. आधिकारिक तौर पर बुर्ज खलीफा का उद्घाटन जनवरी 2010 में किया गया। बुर्ज खलीफा के निर्माण में लगभग 8 अरब डॉलर की राशि खर्च हुई, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी धनराशि है.

Also Read – UAE में अप्रैल महीने में घटा पेट्रोल डीज़ल का दाम, तुरंत चेक कीजिये !

आप भी जा सकते है बुर्ज खलीफा के अंदर

आपको बता दे की बुर्ज खलीफा के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।,बुर्ज खलीफा के अंदर बुर्ज खलीफा के अंदर शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, ऑफिस, सिनेमा घर, अपार्टमेंट, मस्जिद, पार्किंग स्पेस इत्यादि शामिल हैं. आप बुर्ज खलीफा के अंदर स्काई स्लाइडिंग ,स्काई वाकिंग ,एज वाकिंग भी कर सकते है।

अगर आप चाहे तो आप भी बुर्ज खलीफा के अंदर जा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको टिकट्स लेने होंगे। दरअसल पर्यटक को खूबसूरत बुर्ज खलीफा संरचना को देखने के लिए एंट्री फीस देनी होती हैं। वहाँ प्रवेश करने और देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भी बुकिंग कर सकते है। बुर्ज खलीफा की प्रवेश शुल्क की कीमत यात्रिओ के घूमने के समय और कितने मंजिल तक घूमना चाहते है उस पर निर्भर होता है। उसकी कीमत तक़रीबन 1900 रुपय से ले करके 7500 रुपय के बीच हो सकती है। आपको बतादे की बुर्ज खलीफा में प्रवेश के लिए 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से शुल्क नहीं लिया जाता है।

बुर्ज खलीफा लक्जरी अरमानी होटल की मेजबानी करता है। कीमतें 1 रात के लिए 2 लोगों के साथ प्रति कमरा बताई गई हैं। बेशक, वर्ष की अवधि और सप्ताह के दिन के आधार पर, कीमत बदल सकती है। बुर्ज खलीफा एक रात बिताने की कीमत इस बात पर निर्भर करती है की आप कौन सा कमरा लेते है लेकिन अगर हम मिनिमम प्राइस की बात करें तो मिनिमम प्राइस 539 डॉलर है वही हाईएस्ट अमाउंट 3,811 डॉलर है जो समय के अनुसार बढ़ और घट भी सकता है। वही अगर हम भारतीय मुद्रा में अगर इस अमाउंट को देखें तो मिनिमम प्राइस 44,610.60 होगी वही हाईएस्ट प्राइस 3,15,419.32 है।

 

Leave a Comment