skip to content

UAE Visit Visa के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, लगेगा इतना रुपया

Priya Jha
4 Min Read
UAE Visit Visa

UAE Visit Visa: आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो UAE घूमने की सोच रहे होंगे। आप अलग अलग जाकर पता लगा रहे होंगे की आखिर आपको uae का वीसा कैसे मिलेगा ? कितना पैसा लगेगा इत्यादि। देखिये अगर आप UAE के लिए विजिट वीजा बनवाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह आये है। सबसे पहले ये जान लीजिये की विजिट वीजा 3 प्रकार के होते है। वहीं यहां हम सिंगल एंट्री वीसा के बारे में बात कर रहे है। तो ये वीजा होता है 30 ,60 ,90 दिनों का। देखिये UAE में नियम बदलते रहते है ऐसे आवेदन करने से पहले जान ले की कितने दिनों का वीजा वैलिड अभी चल रहा है।

कितना लगेगा पैसा ?

Also Read : UAE Haj: यूएई ने हज, उमरा के लिए जारी किए नए नियम

ये तो हो गए वीसा के प्रकार अब ये जान लीजिये की विजिट वीसा बनवाने में आपको कितना पैसा लगेगा। देखिये आपके वीसा की प्राइस इस बात पर निर्भर करेगी की आप कौन सा वीसा ले रहे है। हलाकि एक मिनिमम प्राइस की बात की जाय तो आपको 7000 देना पड़ेगा। अब चलिए बताते है की आखिर आप अप्लाई कैसे कर सकते है। देखिये आप किसी भी ट्रेवल एजेंसी के द्वारा आप विजिट वीसा ले सकते है। हलाकि हर एजेंसी आपसे अलग अलग प्राइस मांगता है और धांधली होने के चान्सेस भी ज्यादा होते है। चलिए हम आपको एक Easy और ट्रस्टेड तरीका बताते है। सबसे पहले आपको गूगल पर जाना होगा और लिखना होगा की how to apply for uae visit visa ? जिसके बाद जो पहला पेज खुलेगा उस पेज पर बहुत सारा वेबसाइट आपको देखने को मिलेगा। आप कोई भी चुन सकते है लेकिन हम यहां चुनेंगे Make My Trip .

ये स्टेप्स करे फॉलो

Also Read : UAE Visit Visa: अब UAE में बिना 3000 दिरहम के Entry नही

जी आपको Make My Trip को ओपन करना है। इसके बाद आपको दिखेगा how to apply for uae/dubai visa . इसमें 3 steps आपको फॉलो करने है सबसे पहले में आपको कुछ डाक्यूमेंट्स आपको अप्लाई करना है दूसरे में payment कम्पलीट करना है और तीसरे में आपको आपके ईमेल पर वीसा मिल जायेगा। आपको फिर get दुबई / uae वीसा ऑनलाइन पर क्लिक करना है। यहां पे वीसा type को आपको चुन लेना है उसके अकॉर्डिनंग आपको प्राइस शो होगा। फिर आपको लिस्ट ऑफ़ documents दिखेगा। वहां पर आपसे पासपोर्ट का फ्रंट और Backside आपको उपलोड करने के लिए कहा जायेगा। आपको पासपोर्ट की coloured कॉपी उपलोड करनी है और आपका पासपोर्ट uae में एंट्री करने की डेट से 6 महीने तक वैलिड होना चाहिए। फिर आपको अपनी एक white background के साथ अपनी फोटो uplod करनी है ।

कब मिलेगा वीसा

Also Read : UAE Flight: फ्लाइट में Dh70,000 रोलेक्स चोरी , यात्री हुआ बेहोश

इसके बाद निचे जाने पर आपको दिखेगा ट्रैवलर names उसके बाद जितनी भी डिटेल्स आपसे मांगी जाय आपको भर देनी है। फिर आपको proceed पर क्लिक करना है। फिर आपसे documnt अपलोड करने के लिए कहा जायेगा जिसमें आपको JPEG फॉर्मेट में अपने सारे documnts आपको उपलोड कर देने है। फिर आपको एक फॉर्म दिखेगा जिसे आपको भर देना है। फिर आपको सबमिट button पर क्लिक कर देना है फिर आपको राशि का भुगतान कर देना है। जैसे ही आप कन्फर्म बटन पर क्लिक करेंगे आपको एक confirmation मैसेज मिलेगा। 5 से 7 वर्किंग डेज के अंदर आपको वीसा मिल जायेगा।

 

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .