UAE: यूएई में आज गुरुवार को बड़ी घोषणा की गई। यूएई के फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट्स सिक्योरिटी (आईसीपी) ने गुरुवार को घोषणा की कि अब और अधिक भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल दिया जाएगा वो वीजा ऑन अराइवल का लाभ उठा पाएंगे।
अब, यूके और यूरोपीय संघ के देशों के लिए टूरिस्ट वीजा रखने वाले भारतीय नागरिक आगमन पर वीजा प्राप्त कर सकेंगे। पहले, यह केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध था जिनके पास अमेरिका के लिए निवास या पर्यटक वीजा था, साथ ही यूके और EU में निवास करने वाले लोग भी थे।
ज़रूरी शर्तें
आईसीपी ने कहा वीजा ऑन अराइवल का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा।
- आवेदक का वीजा और पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैध होना ज़रूरी है।
- इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण ने कहा कि इसके लिए पात्रता रखने वाले भारतीय यात्रियों को अब Dh250 में 60 दिन का वीजा जारी किया जा सकता है।
Also Read: UAE: दुबई के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्त के बाद पाया गया काबू
वीजा फी क्या है?
प्राधिकरण ने इन सेवाओं के लिए एक updated fee schedule की भी घोषणा की। भारतीय नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए 14-दिवसीय प्रवेश वीज़ा के लिए वीज़ा जारी करने का शुल्क – जिनके पास अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों या यूके से वीज़ा, निवास या ग्रीन कार्ड भी हैं – Dh100 पर निर्धारित है।
इस वीज़ा को अतिरिक्त 14 दिनों के लिए बढ़ाने का शुल्क Dh250 है। 60 दिन का वीज़ा Dh250 में जारी किया जा सकता है।
Also Read: UAE Visa: अब अपने पासपोर्ट की मदद से तुरंत जाने visa status और Validity