skip to content

UAE: शब-ए-बारात कब है? जानें पूरी जानकारी एक क्लिक में

Priya Jha
2 Min Read

UAE: मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकांश पर्व चांद के दीदार पर निर्भर होते हैं, और शब-ए-बारात भी इसी श्रेणी में आता है। यह त्योहार शाबान माह (इस्लामी कैलेंडर का आठवां महीना) के चांद दिखने पर तय होता है। शाबान 15 को शब-ए-बारात मनाने की परंपरा है, और इस दिन विशेष इबादतें की जाती हैं।

शाबान का चांद दिखाई दिया, शब-ए-बारात की तारीख तय

Also Read: UAE Flight: एमिरेट्स ने DXB पर First Class Check In क्षेत्र किया बंद, जाने क्यों

इस बार शाबान का चांद 30 जनवरी 2025 को देखा गया। इसके अनुसार, शब-ए-बारात 13 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष नमाज और इबादतें की जाएंगी।

शब-ए-बारात पर मुसलमान क्या करते हैं?

यह रात मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र होती है। इस रात वे रातभर जागकर नमाज पढ़ते हैं, कुरान का पाठ करते हैं और अल्लाह से माफी मांगते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस रात की गई इबादत से अल्लाह मुरादें पूरी करते हैं।

रमजान और ईद उल-फितर की जानकारी

रमजान का महीना 2025 में 1 मार्च से शुरू होने की संभावना है। रमजान के अंत में मनाई जाने वाली ईद उल-फितर की तिथि चांद के दीदार पर निर्भर करेगी।

रमज़ान क्या है?

Also Read: UAE Mela: 2 को लग रहा है बसंत पंचमी मेला, पहुँच जाए दुबई क्रीक

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जो कि सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिससे आत्मसंयम, धैर्य और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

रमजान में सार्वजनिक स्थानों पर खाने-पीने पर पाबंदी

रमजान के दौरान, सूर्योदय से सूर्यास्त तक सार्वजनिक स्थानों पर खाना-पीना या च्युइंगम चबाना वर्जित होता है, और इसका उल्लंघन करने पर दंड भी हो सकता है।

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .