UAE Indian Girl Mising : पंजाब से दो लड़कियां जो UAE गई थी वो दोनों लापता हो गई है। इतना ही नहीं, लड़कियों के माता- पिता का भी बीते एक सप्ताह से उनसे Contact नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब की दोनों लड़कियों की पहचान मनप्रीत कौर (25) और हरप्रीत कौर (21) के तौर पर हुई हैं। यह दोनों युवतियां 2 मई 2023 को काम के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में गई थीं। तकरीबन डेढ़ महीना दोनों युवतियों की बात उनके परिवारों से हो रही थी, लेकिन बीते एक सप्ताह से दोनों के फोन पर कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है, जसके वजह से परिवार बहुत परेशान हैं।
टूरिस्ट वीसा पर गई थी UAE
Also Read – UAE Extra Income : अब काम करने के साथ कमाओ Extra Income
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है और इंडिया इन अबू धाबी से आग्रह किया है कि इन युवतियों की जल्द से जल्द जानकारी सांझा की जाए। मिली जानकारी के अनुसार, यह दोनों युवतियां 2 मई को UAE पहुंच गई थीं। इन दोनों लड़कियों के पास टूरिस्ट वीजा था, जिसकी अवधि सिर्फ एक महीना ही था। इन युवतियों को 2 जून तक ही वापस लौट आना चाहिए था। परिवार को डर सता रहा है कि यह दोनों ही युवतियां कहीं गलत हाथों में न फंस गई हों। आपको जानकार हैरानी होगी की दुबई में जाकर लापता होने या किडनैप होने वाली यह पहली युवतियां नहीं हैं। कई युवतियां और युवक पंजाब में गलत एजेंट्स के झांसे में आकर दुबई पहुंच जाते हैं, जहां उनका शोषण किया जाता है। बीते दिनों कुलदीप धारीवाल ने एक लड़की को दुबई से बचा कर परिवार से मिलाया था।