UAE Holiday: ईद की छुट्टियों को बीते हुए बहुत समय हो गया है। अब आप में से कई व्यक्ति ऐसे होंगे जो अगली छुट्टी का इंतज़ार कर रहे होंगे बता दे की अब जल्द ही छुट्टी मिलने वाली है बता दे की अरफ़ा दिवस आने पर। इस्लाम में सबसे पवित्र दिन माना जाता है, अराफा दिवस जिलहिज्जा 9 को मनाया जाता है। इस्लामी त्योहार ईद अल अधा इसके तीन दिन बाद मनाया जाता है। संबंधित ग्रेगोरियन कैलेंडर तिथियां हैं: रविवार, 16 जून से बुधवार, 19 जून तक। वीकेंड को मिलकर आपको 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।
अन्य छुट्टियां
Also Read: UAE Upadates: आरटीए ऐप में आया अपडेट , घंटों का काम होगा मिंटो में
वहीँ इसके बाद आपको छुट्टी नए साल पर मिलेगा। 2024 का दूसरा नया साल जुलाई में पड़ता है। मुहर्रम 1, जो हिजरी वर्ष का पहला दिन है, रविवार, 7 जुलाई को पड़ने की उम्मीद है। ऐसा माना जाता है कि यह रबी अल अव्वल 12 को है। ग्रेगोरियन कैलेंडर पर तारीख तुरंत स्पष्ट नहीं है। साल की आखिरी आधिकारिक छुट्टी लंबी है। 2 और 3 दिसंबर क्रमशः सोमवार और मंगलवार को पड़ते हैं। शनिवार-रविवार सप्ताहांत के साथ संयुक्त होने पर, यह चार दिन की छुट्टी होती है।